कानपुर। निक जोनस और प्रियंका चोपडा़ ने 18 अगस्त को सगाई कर एक दूसरे को स्वीकारने का वादा किया। दोनों की सगाई बेहद सिंपल रही जिसमें केवल करीबी दो्स्त और परिवार के लोग ही नजर आए। प्रियंका के घर पर ही निक ने उनके साथ सगाई की और बाद में मुंबई के एक पांच सितारा होटल में दोनों ने अपने जानने वालों को इनवाइट कर इंगेजमेंट की पार्टी भी दी। अब निक इंडिया छोड़ कर वापस अमेरीका जा रहे हैं और लगता है सीधे प्रियंका से शादी करने को बारात ही लेकर लौटेगें। फिलहाल आप यहां देखें निक को उनके पैरेंट्स के साथ मुंबई एयरपोर्ट से अमेरीका के लिए रवाना होते।


एक दूसरे को इस तरह स्वीकारा
सगाई के बाद प्रियंका और निक जोनस से एक दूसरे के साथ पोज देते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में प्रियंका निक के सीने पर हाथ रखी हुई हैं और उनकी रिंग फिंगर में सगाई की अंगूठी दिख रही है। दोनों ने अपने-अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक ही तस्वीर शेयर कर एक ही कैप्शन लिखा। कैप्शन में लिखा था, 'मैंने पूरे दिल से तुम्हें स्वीकारा'। मालूम हो कि प्रियंका ने अपनी सगाई में लेमन योलो कलर का सूट पहना था। वहीं निक ने सफेद रंग का कुर्ता पाजामा पहना हुआ था। निक ही नहीं उनके माता-पिता पर भी भारतीय संस्कृति का असर देखने को मिला। निक की मां ग्रीन कलर के सूट में तो पिता व्हाइट रंग का कुर्ता पहने दिखे।
प्रियंका संग सगाई कर निक वापस लौटे विदेश,अब सीधा बारात लेकर ही आएंगे मुंबई
प्रियंका-निक की शादी की डेट
प्रियंका और निक सगाई के बाद इनकी शादी की डेट की बात करें तो वो कनफर्म हो चुकी है पर अब तक रीवील नहीं की गई है। प्रियंका-निक की शादी के लिए कहा जा रहा की दो-तीन महीने के अंदर सात फेरे ले लेगें। फिलहाल सगाई कराने वाले पंडित जी से पूछे जाने पर उन्होंने शादी के बारे में कुछ भी डिसाइडेड नहीं बताया है। हलांकि जब प्रियंका और निक गोवा से लौटे थे, उसके बाद दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। तभी से एक सोर्स के मुताबिक ये कहा जा रहा था कि दोनों अगस्त तक सगाई कर लेगें और वो बात सच भी हुई। फिलहाल शादी की डेट के लिए अब तक दोनों परिवारों की तरफ से कोई ऑफिशियल खुलासा नहीं हुआ है।
प्रियंका संग सगाई कर निक वापस लौटे विदेश,अब सीधा बारात लेकर ही आएंगे मुंबई

प्रियंका चोपडा़ के नक्शे कदम पर चल कर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मिल गया अपना हमसफर


प्रियंका-निक की सगाई पर परिणीती हुईं भावुक, बताया निक कैसे बने दीदी की परफेक्ट च्वाइस

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk