वीवीआईपी गेस्ट हाउस को चुना
lucknow@inext.co.in
LUCKNOW : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का  सपा पार्टी मुख्यालय के समीप स्थित भूमि पर  नया मकान जल्द बनना शुरू हो जाएगा। इसका जिम्मा पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को दिया गया है। जब तक यह मकान नही बनता है। अखिलेश और मुलायम सुशांत गोल्फ सिटी में किराए पर लिए गये बंगलों में ही रहेंगे। ध्यान रहे कि विक्रमादित्य मार्ग पर ही प्रतीक यादव का भी नया मकान भी बन रहा है। मुलायम इनमें से किस मकान में रहेंगे। यह अभी साफ नहीं है। ध्यान रहे कि शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम और अखिलेश को अपने घर में रहने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने वीवीआईपी गेस्ट हाउस को चुना। जल्द ही दोनों सुशांत गोल्फ सिटी में शिफ्ट हो जाएंगे जहां रेनोवेशन का काम तेजी से चल रहा है।

किसे आवंटित होंगे बंगले
वहीं पूर्व मुख्यमंत्रियों द्वारा खाली किए गये बंगले किन मंत्रियों को आवंटित किए जाएंगे। इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा है। इनमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नाम सर्वाधिक चर्चा में है कि उन्हें अखिलेश या मुलायम में से किसी एक का बंगला आवंटित हो सकता है। वहीं इस फेहरिस्त में वरिष्ठ मंत्री राजेश अग्रवाल। स्वामी प्रसाद मौर्य। सिद्धार्थनाथ सिंह। श्रीकांत शर्मा। ब्रजेश पाठक आदि भी शामिल है।

मायावती, एनडी की बढ़ सकती है मुश्किल
वहीं 13, मॉल एवेन्यू स्थित बंगले को ट्रस्ट का रूप देने से पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मुश्किलें बढ़ सकती है। यही हाल एनडी तिवारी के आवास का भी है। अब देखना यह है राज्य संपत्ति विभाग इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है। अगर उसने सुप्रीम कोर्ट का रुख कर अवमानना की शिकायत की तो दोनों नेताओं की मुश्किलों में इजाफा हो सकता है।

नौसेना यमन में फंसे 38 भारतीयों को लाई वापस, 12 की अभी भी हो रही तलाश

किसानों की हड़ताल का आज चौथा दिन, दूध व सब्जियों पर दिखने लगा असर

 

 

 

National News inextlive from India News Desk