कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

ALLAHABAD: ताशकंद मार्ग मोहल्ले की महिला के साथ बलात्कार व धमकी का केस सिविल लाइंस थाने में कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

जबरन घर में घुस आए

महिला का कहना है कि रविवार को वह घर पर थी। तब कपूर रोड निवासी संतोष सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह व मोहल्ले की गुड्डी उर्फ मंजू जबरन घर में घुस आए। संतोष नशे में धुत था। उसने जबरदस्ती महिला के साथ रेप किया। मंजू उसका सहयोग करते हुए गालीगलौज कर रही थी। पीडि़ता का आरोप है कि जब उसने केस दर्ज कराना चाहा तो पुलिस ने शिकायत नहीं सुनी।

कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वादी पक्ष को थाने बुलाया गया है। पीडि़ता के बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शिव मंगल सिंह, इंस्पेक्टर