कानपुर। अरब सागर के दक्षिणपूर्व पर बना डीप डिप्रेशन अब पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है।  इससे दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में लक्षद्वीप और केरल में अब बारिश और हवाओें की गति थाेड़ी धीमी हाे सकती है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज डीप डिप्रेशन लक्षद्वीप क्षेत्र से पश्चिम उत्तर-पश्चिम की तरफ जा रहा है। हालांकि डीप डिप्रेशन आज ऐसा ही रहेगा। अगले 24 घंटों के बाद ही डीप डिप्रेशन के कमजोर होने के आसार दिखाई रहे हैं।

भारी बारिश होने की आशंका

वहीं बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी और भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में इन दिनों लो प्रेशर बना हुआ है।  इस दौरान दक्षिण खाड़ी के मध्य भागों में चक्रवातीय हवाएं चलेंगी। आज तटीय तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय इलाकों में भारी बारिश होने के आसार है। यहां अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना हैै। इसके अलावा दक्षिण रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में 20 वीं और 21 नवंबर को भारी बारिश होने की आशंका है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बन रहा है

इन दिनों एक फीबेल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तरी पाकिस्तान में होने से उससे सटे भारत के कुछ इलाके इसकी चपेट में हैं।  जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास के इलाकाें का बुरा हाल हैं। वहीं पश्चिमी हिमालय में एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बनता नजर आ रहा है। यह 22 नवंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को पूरी तरह से प्रभावित कर सकता है। माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो जम्मू-कश्मीर व उसके अासपास के इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती है।  

बदलाव नहीं दिख रहा

वहीं पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा। अगले 4 से 5 दिनों तक यहां ऐसे ही कोहरा रहेगा। लक्षद्वीप, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर शेष भारत में मौसम शुष्क रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया कि भारत के उत्तर पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्व में भी अगले 3 से 4 दिनों मौसम में कुछ खास बदलाव के चिह्न नहीं दिख रहे हैं।

National News inextlive from India News Desk