कानपुर। दक्षिण-पश्चिम से लौटते मानसून को लेकर अनुमान है कि यह जिन रास्तों से यह गुजरेगा वहां छुटपुट बारिश भी हो सकती है। आज चंपा, गोंदिया, जलगांव, सूरत, वेरावल व बिहार के कुछ हिस्सों से मानसून के गुजरने की आशंका है। हालांकि इन इलाकों में स्थितियां अनुकूल दिख रही हैं। वहीं झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ इलाकों, उत्तर अरब सागर और ओडिशा के कुछ हिस्सों व गैंगटिक वेस्ट बंगाल से अगले से 3 से 4 दिनों में मानसून के गुजरने की संभावना है।

यहां 4 से 5 दिनों तक भारी बारिश की भी संभावना
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट के मुताबिक तमिलनाडु और केरल में गर्मी कहर बरपाएगी। यहां अगले 4 से 5 दिनों तक भारी बारिश की भी संभावना है। तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों और केरल के आसपास के भागों में 7 अक्टूबर तक मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में कुछ हिस्सों में तूफानी हवाएं चलने की आशंका है। वहीं कल के मौसम पर नजर डालें तो तमिलनाडु के अधिकांश इलाके भारी बारिश से सराबोर रहे थे।

लौटता मानसून : बारिश-तूफान से यहां बिगड़ सकते हैं हालात,सबसे गर्म भुज तो सबसे ठंडा रहा मंडला

देश के इलाके रहे कल झमाझम बारिश से सराबोर  
पुडुचेरी, केरल में कई स्थानों पर, तटीय कर्नाटक और जम्मू एवं कश्मीर, राजस्थान के अधिकांश इलाकों में, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ इलाकों में बारिश हुई। नान्कोवरी और तुतीकोरिन में 4 सेंटीमीटर, नरसापुर और बेंगलुरू में 3 सेंटीमीटर, कुन्नूर और सलेम में 2 सेंटीमीटर और गंगानगर,  थ्रिशूर, कराईकल, पंबन में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

गुजरात का भुज गर्म तो एमपी का मंडला रहा ठंडा
जम्मू-कश्मीर, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाके, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कोंकण और गोवा, केरल और तमिलनाडु और पुडुचेरी में कल तूफानी हवाएं चलीं। कल के अधिकतम तापमान पर नजर डालें तो सबसे अधिक गर्म गुजरात का भुज रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सबसे ठंठा मध्यप्रदेश का मंडला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

लौटता मानसून यूपी के इन इलाकों से गुजरेगा, देश में सबसे गर्म जैसलमेर तो मंडला रहा सबसे ठंडा

भारी बारिश की आशंका के बीच हिमाचल, पंजाब-हरियाणा व उत्तराखंड में प्रशासन अलर्ट

National News inextlive from India News Desk