कानपुर। देश में इन दिनों तेजी से मौसम में बदलाव हो रहा है। पश्चिमी हिमालय में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस होने से यहां तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। खास बात तो यह है कि इसके अासपास के कई इलाकों में बिन मौसम बर्फबारी (हिमपात) और सामान्य बारिश हो रही है। अमूमन दिसंबर के महीने में बर्फबारी होती है लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से इन दिनों ये स्थितियां बनी हैं । इन दिनों जम्मू-कश्मीर, लेह, लद्दाख, श्रीनगर का बुरा हाल है। यहां बर्फबारी होने से आम जनजीवन बेहाल है। कई रास्ते बंद किए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकांश इलाकों में आज भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

कोहरे ने अपना रंग तेजी से दिखाना शुरू कर दिया

देश में अब कोहरे ने भी अपना रंग तेजी से दिखाना शुरू कर दिया है। पूर्वोत्तर भारत के बाद अब बीते दो दिनों से कोहरे ने उत्तर भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कल धनतेरस के दिन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों के अनेक इलाकों में सुबह के समय कोहरे की चादर चढ़ी रही। हवाएं भी ठंडी चलीं। वहीं आज भी हिमाचल प्रदेश में कोहरा सबसे ज्यादा छाया रहेगा। पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में कुछ जगहों पर घना कोहरा रहेगा। इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी आज कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही इन राज्यों में सुबह और शाम के तापमान में भी गिरावट होगी।

राजस्थान का चुरू देश का सबसे ठंडा इलाका रहा
वहीं कल अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके बारिश से सराबोर रहे। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, गोवा, विदर्भ, अंडमान निकाेबार में भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। वहीं एक दिन पहले तापमान देखें तो देश में सबसे गर्म सूरत और कच्छ का महुआ इलाका रहा।यहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ। वहीं पश्चिम राजस्थान का चुरू इलाका सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम : आज वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से प्रभावित होंगे उत्तर भारत के ये इलाके, चलेंगी तेज हवाएं

मौसम : शीत मानसून की वजह से आज भारत के कई इलाकों में छाया रहेगा कोहरा

National News inextlive from India News Desk