कानपुर। देश में इन दिनों अलग-अलग इलाकों में मौसम का मिजाज अलग-अलग है। भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य में और उससे जुड़े उत्तर पश्चिम में लो प्रेशर बढ़ने की आशंका है। इससे आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके प्रभावित हो सकते हैं। इन इलाकों में 31 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है। हवाएं काफी तेज चलेंगी।

अगले 24 घंटे हवाएं तेज चलेंगी

बारिश की वजह से इन इलाकों में तापमान में गिरावट होगी और ठंड भी बढ़ेगी। वहीं पश्चिमी हिमालय के पर्वतीय इलाके में पश्चिमी विक्षेभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से स्थितियां काफी गंभीर होती दिख रही हैं। इससे जम्मू कश्मीर के पूर्वी इलाके और पूर्वी राजस्थान व इसके आसपास के इलाकों में  अगले 24 घंटे हवाएं तेज चलेंगी। हिमालय में चलने इन हवाओं से सर्दी के तेजी से बढ़ने का अनुमान है।  

यहां आज भी कोहरा छाया रहेगा

पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में आज भी कोहरा छाया रहेगा। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेश से नार्थ ईस्ट के असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और रायलसीमा के कुछ स्थानों पर आज गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। हालांकि पूर्वानुमानों के मुताबिक अगले 2 से 3  दिनों में देश के ज्यादातर इलाकों के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

शीत मानसून का दिखा असर

वहीं पूर्वोत्तर मानसून (शीत मानसून ) का असर भी दिखने लगा है। हाल ही में शीत मानसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में और आसपास के इलाकों में पूरी तरह से स्थापित हुआ। इसके अलावा इसकी वजह से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हालात बदबले हैं। बीते चार दिनों में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ इलाकों में बारिश हुई है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट के साथ ठंड तेजी से बढ़ रही है।

मौसम : पश्चिमी हिमालय से चलेंगीं ठंडी हवाएं, शीत माॅनसून से नाॅर्थ-ईस्ट में कोहरा

National News inextlive from India News Desk