कानपुर। पूर्वोत्तर मानसून (शीत मानसून ) तेजी से अपना असर दिखाने लगा है। पूर्वोत्तर मानसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में और उसके आसपास के इलाकों में यह पूरी तरह से स्थापित हो चुका है। मौसम वैज्ञानिकों को मुताबिक इसकी चपेट में श्री लंका के कुछ इलाके भी है। पूर्वोत्तर मानसून से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हालात काफी बदले-बदले हैं।

शीत मानसून से इन इलाकों में बारिश के अासार
यहां बीते दो दिनों से कुछ इलाकों में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज भी इन राज्यों में कुछ हिस्सों में बारिश की आशंका है। आने वाले 5 दिनों में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कुछ इलाके बारिश से सराबोर होंगे। इससे यहां तापमान में गिरावट आएगी और ठंड भी तेजी से बढ़ेगी।

इन इलाकों में आज भी चलेंगी धूल भरी तेज हवाएं
दक्षिण पश्चिम राजस्थान में कई दिनों से धूल भरी हवाएं चल रही हैं। वहीं आज पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2­ से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। वहीं बंगाल की खाड़ी में फिर से लो प्रेशर बन रहा है। अगले चार दिनों में खाड़ी के पश्चिम व उत्तर पश्चिमी इलाके चपेट में आ सकते हैं। यहां तूफानी हवाएं चलेंगी।

आज भी यहां कोहरा छाए रहने के आसार दिख रहे
वहीं पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में आज भी कोहरा छाया रहेगा। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में अगले 5 दिनों तक हल्का कोहरा छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक फिलहाल अगले 2 से 3  दिनों में देश के ज्यादातर इलाकों के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की स्थितियां बनते नहीं दिख रही हैं।

एक दिन पहले देश में अलग-अलग दर्ज हुआ तापमान

वहीं एक दिन पहले देश के तापमान पर नजर डालें तो अलग-अलग इलाकाें में अलग-अलग रहा। कल भारत का सबसे गर्म इलाका सौराष्ट्र कच्छ का गुजरात रहा। यहां अधिकतम तापमान  38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं देश का सबसे ठंडा इलाका मध्य प्रदेश का मंडला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम : शीत मानसून से यहां शुरू हो सकती बारिश, ये पढ़ें आज का मौसम

 

National News inextlive from India News Desk