- सचिव को छोड़ कर अन्य पदों पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

ALLAHABAD:

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन का वार्षिक आम चुनाव रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें एसोसिएशन के 523 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सत्र 2018-19 के लिए केवल सचिव पद के लिए मतदान हुआ। शेष पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सचिव पद पर डा। राजेश मौर्य 343 मत प्राप्त कर विजयी हुए। डा। शरद वर्मा को 175 मत मिले। प्रेसीडेंट पद पर डा। राधा घोष, उपाध्यक्ष पद पर डा। सुजीत सिंह, डा। सुबोध जैन, डा। प्रभाकर राय, डा। त्रिभुवन सिंह, वित्त सचिव पद पर डा। बीके मिश्रा, संयुक्त सचिव डा। युगांतर पांडेय, संयुक्त सचिव डा। ज्योति भूषण, सहायक सचिव डा। अशोक कुमार, डा। अभिनव अग्रवाल, वैज्ञानिक सचिव पद पर डा। अशोक कुमार व डा। अभिनव अग्रवाल, वैज्ञानिक सचिव पद पर डा। आशुतोष गुप्ता, खेल सचिव पद पर डा। सुभाष चंद्र वर्मा, सांस्कृतिक सचिव डा। राजकुमार व पीआरओ डा। अनूप चौहान निर्विरोध निर्वाचित हुए। आईएमए एएमएस के संयुक्त सचिव पद पर डा। जेके सिंह, आईएमए सीजीपी के सहायक निदेशक पद पर डा। शरद कुमार साहू व सचिव पद पर डा। अजीत चौबे निर्विरोध निर्वाचित हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी डा। अरुण कुमार और डा। अनिल शुक्ला ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।