व‌र्ल्ड रिकॉर्ड यूनियन ने भारत के टॉप 100 रिकॉर्ड होल्डर्स में शामिल किया

रिनाउंड चिकित्सक राजीव सिंह ने खुद के साथ इलाहाबाद के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका नाम साल 2017 के भारत के टॉप 100 रिकॉर्ड होल्डर्स की लिस्ट में शामिल हुआ है। इस पर उन्हें मलेशिया में सम्मानित किया गया।

डेढ़ किलो का ट्यूमर निकाला था

डॉक्टर सिंह ट्रांसपोर्ट नगर में अपना हॉस्पिटल नारायण स्वरूप चलाते हैं। उन्होंने पिछले दिनों चित्रकूट की रहने वाली केशमती की लैप्रोस्कोपिक एवं यूरो सर्जरी की थी। उन्होंने पेशेंट के पेशाब के थैले से तीन स्टोन निकाले थे। इसका आकार 27.5 सेमी। और वजन डेढ़ किलोग्राम था। डॉक्टर सिंह ने दावा किया था कि यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टोन है। इस आपरेशन के बाद डॉ सिंह को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। रीसेंटली इसी उपलब्धि के लिए उन्हें मलेशिया के प्रेसीडेंट ऑफ एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया।