ये है अनुष्का की ओर से जानवरों को गिफ्ट

मुंबई, प्रेट्र। अनुष्का शर्मा को जानवरों से बहुत लगाव है ये बात तो किसी से भी छुपी नहीं है। इसलिए अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर अनुष्का शर्मा ने ये ऐलान किया है कि वो जानवरों के लिए एक सेल्टर होम बनवाएंगी। अनुष्का शर्मा ने खुलासा किया कि 'मैं जानवरों के लिए सेल्टर बनाऊंगी मुंबई के बाहर- ये जानवरों के लिए एक घर होगा जहां उनको फंसा हुआ महसूस न हो, वो अपनी मर्जी से जी सकते हैं। इस घर में उनका पूरा ख्याल रखा जाएगा, प्यार दिया जाएगा और उनकी देखभाल की जाएगी। ये हमेशा से मेरा सपना था जो अब पूरा हो रहा है। मैं आपका समय, सपोर्ट और सलाह चाहूंगी ताकि इस जगह को और भी बेहतर बनाया जा सके।' अनुष्का ने ये कहने के बाद सबको ये सलाह दी की हर किसी को ऐसे ही जानवरों का ख्याल रखना चाहिए।

दलाई लामा से प्रेरित अनुष्का शर्मा जन्‍मदिन पर पूरा करने जा रहीं अपना ये सपना

जानवरों के अधिकार को लेकर लिखा ओपन लेटर

अनुष्का एनिमल लवर हैं और इसलिए वो जानवरों के भले के लिए कुछ करना चाहती थीं। अनुष्का ने जानवरों को लेकर बेहद संवेदनशील बात की और कहा जरा सोचिए जानवरों कि जिंदगी के बारे में। उनके साथ हम इंसान कैस तरह के बर्ताव करते हैं। अनुष्का के मुताबिक कई बार जानवरों को अच्छे ट्रीट नहीं किया जाता। अनुष्का ने कहा कि ये तो हमारी जिम्मेदारी है कि हम इंसान इतने स्ट्रॉग हो कर उनके भले के बारे में सोचें। अनुष्का ने अपने जन्मदिन पर इसलिए जानवरों के सेल्टर होम बनाने जैसे नेक काम की शुरुआत की। हमें अपने आसपास रहने वाले जानवरों को भी उनका अधिकार देना चाहिए, उन्हें भी हमारी तरह प्यार और केयर की जरूरत होती है। मालूम हो कि अनुष्का एक दलाई लामा के बात से प्रेरित होकर एनिमल लवर बनीं और आज उनके लिए सेल्टर होम बनवाने जा रही हैं। दलाई लामा ने उनसे कहा 'दुनिया को एक बेहतर जगह बनाई जाए जहां वो जी सकें।'

दलाई लामा से प्रेरित अनुष्का शर्मा जन्‍मदिन पर पूरा करने जा रहीं अपना ये सपना

ये हैं अनुष्का के अपकमिंग बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स

इन दिनों अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली नई फिल्म सुई धागा की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ एक्टर वरुण धवन भी नजर आने वाले हैं। फिल्म यश राज बैनर तले बन रही है। अनुष्का शर्मा की सुई धागा शारत कटारिया के निर्देशन में बन रही फिल्म है। अनुष्का की ये फिल्म 28 सितंबर साल 2018 में रिलीज होगी। बता दें की अनुष्का एक फिल्म जीरो भी आने वाली है जिसमें उनके अपोजिट शाहरुख खान नजर आएंगे। मालूम हो की आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म जीरो इसी साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

बर्थ डे : शादी के बाद अनुष्का ने ऐसे मनाया अपना पहला जन्मदिन, विराट ने दिया ये खास गिफ्ट

शादी के बाद अनुष्का शर्मा अपने पहले बर्थ डे पर 'सुई धागा' छोड़ विराट कोहली संग यहां करेंगी ग्रैंड पार्टी

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk