अनुष्का शर्मा ने सोनम की इस तरह दी बधाई
अनुष्का शर्मा की शादी को लगभग 6 महीना पूरा हो गया है। अनुष्का-विराट की शादी ने कई जोडो़ के लिए रिलेशनशिप गोल्स सेट कर दिए थे। अब सोनम की शादी भी काफी ग्रैंड हुई है जैसी फैंस को उम्मीद थी। अनुष्का शर्मा ने सोनम को शादी की बधाई देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में अनुष्का ने सोनम को बधाई देने के साथ ही उनकी टांग भी खींची है। अनुष्का ने पोस्ट में लिखा 'हैप्पीनेस, प्यार और पूरी जिंदगी खुशियां तुम दोनो कों सोनम और आनंद... तुम दोनों का शादीशुदा क्लब में स्वागत है। ये जिंदगी की खूबसूरत शुरुआत है।'


सलमान और शाहरुख ने मचाया धमाल

सोनम-आनंद के रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। सबकी अपनी अलग अलग यादें जुड़ गईं इस पार्टी से। ऐसे ही सलमान खान और शाहरुखान जो कभी एक दूसरे के दुश्मन कहे जाते थे। इन दोनों ने साथ मिल कर सोनम की शादी में धमाल मचा दिया। दरअसल सलमान और शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनो एक साथ डांस फ्लोर पर आग लगाते नजर आ रहे हैं। सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' के गाने 'टन टना टन' पर सलमान खान शाहरुख साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों सोनम के रिसेप्शन में काफी मस्ती के मूड में दिखे। यहां देखें वीडियो...


यहां हुआ था सोनम का ग्रैंड रिस्प्शन
सोनम-आनंद की शादी और संगीत मुंबई के जुहू में उनकी आंटी कविता के बंगले पर हुआ था। सोनम के संगीत में उनकेक पापा अनिल कपूर सबसे ज्यादा मस्ती के मूड में नजर आए। कभी बेटी सोनम कपूर के साथ डांस कर रहे थे तो कभी शिल्पा शेट्टी के साथ डांस फ्लोर पर ठुमके लगा रहे थे। सोनम भी पापा अनिल की तरह पति आनंद के साथ खूब डांस करती दिखीं। बता दें कि सोनम की शादी भी उनकी संगीत वाली जगह पर ही हुई थी उनकी आंटी कवित के जुहू बंगले पर। शाम को मुंबई के 'द लीला मुंबई' होटल में ग्रैंड रिसेप्शन दिया गया।
अनुष्का ने सोनम को दी अनोखे अंदाज में बधाई,सलमान संग शाहरुख ने रिसेप्शन में धूम मचाई

सोनम-आनंद की शादी के बाद मुंबई में हुआ ग्रैंड रिसेप्शन, तस्वीरों में दिखा न्यूली मैरिड कपल का प्यार

सोनम और आनंद बंधे शादी के बंधन में, ये सेलेब्स भी पहुंचे मौके पर, देखें तस्वीरें...

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk