कानपुर। आज नोएडा में सुबह के समय बड़ा हादसा हो गया है। एपीजे स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। इस दौरान रजनीगंधा चौक के पास अंडरपास के करीब बस एक पिलर से टकरा गई। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए तुरंत दौड़े। वहीं हादसे की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलाें को उपचार हेतु कैलाश अस्पताल में एडमिट कराया।
ड्राइवर और कंडक्टर भी घायल हुए
हादसे में करीब 12 बच्चे घायल हुए हैं। वहीं ड्राइवर और कंडक्टर भी घायल हुए हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की गंभीरता का अंदाजा बस की हालत देखकर लगाया जा सकता है। वहीं हादसे की जानकारी पाते ही स्कूल के प्रंबधन के लोग व बच्चाें के परिजन अस्पताल पहुंचे हैं। फिलहाल अभी दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
National News inextlive from India News Desk