JAMSHEDPUR: विद्या भरतीय चिन्मया विद्यालय टेल्को के साइंस के छात्र अप्रतिम देव ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कोल्हान का टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस सफलता के लिए स्कूल और रिस्तेदारों ने ढेरों बधाई दी है। परीक्षा में डीएवी बिष्टुपुर के आशीष शर्मा ने 96.6 अंक प्रात कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहंी डीएवी के शुभंकर, स्वागता चौधरी और चिन्मया की पूजा कुमारी अग्रवाल ने 96.2 प्रतिशत अंक अर्जित संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। शहर में सीबीएसई के 19 स्कूलों के 3200 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 78 प्रतिशत छात्रों सफल रहे।

आशिष को मिले 96.6 परसेंट

मानगो निवासी डीएवी बिष्टुपुर के स्टूडेन्ट आशिष शर्मा ने साइंस में 96.6 प्रतिशत लाकर शहर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। आशिष शर्मा इस सफलता का श्रय अपने माता पिता को दिया है, उन्होंने बताया माता पिता ने पढ़ाई को लेकर पेरेंट्स ने काफी फ्रिडम दे रखी थी, ज्यादा पढ़ाई को लेकर प्रेशर नहीं दिया। वह घर में 3 से 4 घंटे की पढ़ाई करते थे, स्कूल में चार घंटे, तथा ट्यूशन में 2 घंटे पढाई करते थे। आशिष ने निट का एक्जाम भी एटेंड किया है, जो काफी अच्छा गया है, आशिष का एमबीबीएस कर डॉक्टर बनना चाहता है। आशिष के पापा बिजनेश मैन करते है तथा माता हाउस वाइप है।

इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर बनने का लक्ष्य

शहर में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले डीएवी बिष्टुपर के छात्र शुभमकर इलेक्ट्रानिक इंजीनियर बन देश को तरक्की की दिशा में आगे ले जाना चाहते है। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के साथ बातचीत में उन्होंने अपनी सफलता कर श्रेय माता पिता को दिया। उन्होंने बताया कि पिता व्यवसायी होने के कारण तो ज्यादा समय नहीं दे दे पाते थे, लेकिन हाउस वाइफ मां ने बहुत सहारा दिया। गणित के मास्टर शुभमकर ने गणित में 100 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कैरियर बनाकर देश को इस क्षेत्र में आगे ले जाने का काम करेंगे।

1. अप्रतिम देव, विद्या भारती चिन्मया- 96.8

2. आशीष शर्मा डीएवी बिष्टुपुर-96.6

3. शुभम कर, डीएवी बिष्टुपुर 96.2

- स्वागता चौधरी, डीएवी बिष्टुपुर 96.2

- पूजा कुमारी अग्रवाल, विद्या भारती चिन्मया 96.2