-अर्बन हॉट में चल रही हैंडीक्राफ्ट एक्सपो में लगी थी कश्मीरी शॉप्स

-आइडेंटी छिपाने के लिए शॉप्स से हटा लिए टैग, तलाश कर भगाया

<द्गठ्ठद्द> क्चन्क्त्रश्वढ्ढरुरुङ्घ<द्गठ्ठद्दद्गठ्ठस्त्र> :

अर्बन हाट हैंडीक्राफ्ट में लगी कश्मीरियों की शॉप्स को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हटवा दिया। हालांकि शॉप ऑनर ने विरोध किया लेकिन पब्लिक के साथ पुलिस प्रशासन को देख विरोध काम नहीं आया।

सिटी मजिस्ट्रेट को पहले दी जानकारी

विहिप के महानगर अध्यक्ष दिव्य के साथ बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष भी थे। उन्हें हैंडीक्राफ्ट एक्सपो में कश्मीरियों की शॉप्स लगने की जानकारी मिली तो उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस को जानकारी दी। एक्सपो में कश्मीरियों की 19 शॉप्स लगी थी। शॉप्स बंद होने के बाद सभी को कश्मीर भेज दिया गया।

शॉप से हटा दिए टैग

विहिप का आरोप है कि हैंडीक्राफ्ट एक्सपो में सभी शॉप्स पर स्थान का नाम लगा हुआ था, लेकिन 14 फरवरी को कश्मीर में जैसे ही जवानों पर आतंकी हमला हुआ, उसके बाद से कश्मीरियों ने अपनी शॉप पर लगा कश्मीरी टैग हटा लिया। कश्मीरी शॉप्स को छोड़कर अन्य सभी शॉप्स पर स्थान का टैग लगा हुआ था। जब इस बारे में विहिप ने जानकारी जुटाई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। विहिप के कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस को सूचना देने के बाद अर्बन हॉट हैंडीक्राफ्ट एक्सपो में पहुंचे और सभी कश्मीरियों की शॉप बंद कराने के बाद उन्हें भगाकर ही दम लिया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन भी मौजूद रहा।

ये रहे मौजूद

महानगर उपाध्यक्ष अमित शर्मा, मंत्री डॉ। मणि कांत शर्मा, नीरू भारद्वाज, बजरंगदल के जिला संयोजक वरुण सक्सेना, सचिन कश्यप, रामशीष यादव, मनीष मथुर, मोहित बांगा, विकास सोमवंशी और महानगर अध्यक्ष विहिप दिव्य चतुर्वेदी। मौजूद रहे।