RANCHI: आर्मी के जवान की बेटी का वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। धमकी पटना के युवक द्वारा दी जा रही है। इस संबंध में पीडि़ता ने रांची पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ एक कंप्लेन रजिस्टर्ड कराया है। कहा गया है कि आरोपी उसका रिश्तेदार है। उसकी अब शादी ठीक हो गई है। शादी तय होने की बात जब उसे पता चली तो वह धमकी दे रहा है कि उसने उसका वीडियो बना लिया है, जिसे सोशल साइट्स पर वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। आरोपी युवक उसे बदनाम नहीं करे। इसके लिए उसने थाना में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी दूर का रिश्तेदार लगता है। वह जब भी रांची आता था तो उससे मिलता था। रिश्तेदार होने के कारण वह अक्सर उससे मिलने चली जाती थी। इसके बाद वह उसे कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर देता था और फिर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया है। जिसे वह सोशल साइट्स पर डाल देगा। पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी तय हो गई है। आरोपी युवक उसके साथ ही शादी करना चाहता है, लेकिन एक रिश्तेदार के साथ वह शादी नहीं करना चाहती है। उसके मां-बाप ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है। इस मामले में पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।