-विधि व्यवस्था बनाने में लापरवाही बरतने के कारण थानाध्यक्ष मो। ईरशाद को भी किया गया निलंबित

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्च॥न्क्च॥न्/क्कन्ञ्जहृन्: कैमूर जिले के रामगढ़ थाने के एएसआइ मंटुन कुमार को ऑन ड्यूटी शराब के नशे में रहने पर गिरफ्तार किया गया है। वरीय अधिकारी ने एएसआइ के साथ ही विधि व्यवस्था बनाने में लापरवाही बरतने के कारण थानाध्यक्ष मो। ईरशाद को भी निलंबित कर दिया। बताया गया कि मोनू गुप्ता बाइक से घर जा रहे थे। इस बीच नशे में धुत्त बुलेट पर सवार होकर दो अन्य लोगों के साथ एएसआइ मंटुन पहुंचे। बाइक रुकवा कर गाली-गलौज कर व्यवसायी की पिटाई कर दी। मंटुन ने कंप्लेन एसपी से की। उसके बाद एसडीपीओ रघुनाथ प्रसाद सिंह ने कार्रवाई की।

थानाध्यक्ष ने की बचाने की कोशिश

गिरफ्तारी के समय थानाध्यक्ष ने एएसआइ को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन एसडीपीओ ने एक नहीं सुनी। रेफरल अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए एएसआइ को ले जाया गया। थानाध्यक्ष के इंज्यूरी नहीं दिए जाने से मेडिकल जांच में रुकावट हुई। बाद में मेडिकल जांच के लिए एएसआइ को भभुआ भेजा गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा भी जांच के लिए मशीन नहीं होने की बात कही गई। तब एसडीपीओ ने उत्पाद विभाग से ब्रेथ एनलाइजर मशीन मंगाया और एनलाइजर मशीन और ब्लड सेंपल की जांच से एएसआइ के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। उसके बाद एएसआइ को पुलिस हिरासत में रामगढ़ भेज दिया गया।

शराब पीने के मामले में एएसआइ को सस्पेंड कर बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया है।

-मो। फरोगुद्दीन, एसपी, भभुआ

शराबबंदी अभियान में बाधक बनने वाले पुलिस का कितना भी बड़ा पदाधिकारी क्यों न हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

-गुप्तेश्वर पांडेय, डीजी, बीएमपी