AGRA : थाना एत्मादउद्दौला स्थित चीनी के रोजा पर गणेश विसर्जन के दौरान एडीएम सिटी के पेशकार दिनेश शर्मा के कपड़े यमुना किनारे पड़े मिले। उस दौरान उनके डूबने का शोर मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं.बल्केश्वर निवासी दिनेश शर्मा एडीएम सिटी के पेशकार थे। प्यार से लोग उन्हें दिनेश गुरु बोलते थे। वह पूजा पाठ भी कराते थे। सोमवार को सीता नगर के कुछ लोगों ने उन्हें बुला लिया। शाम 6:30 बजे वह अपने भांजे शिवम के साथ यमुना नदी पर पहुंचे थे। रात को नौ बजे करीब उनके कपड़े किनारे पर पड़े मिले। उनका एक्टिवा वहीं पर खड़ा था। प्रत्क्षदर्शियों के मुताबिक वह अच्छे तैराक थे। वह कपड़े उतार कर नहाने गए थे। बहाव तेज होने के चलते खुद को सम्भाल नहीं सके। वह पानी में समा गए। पुलिस ने 20 गोताखोर उनकी तलाश में यमुना में उतारे हैं।