अक्सर माता—पिता से सुनने को मिल जाता है कि उनका बच्चा पढ़ने में कमजोर है या फिर पढ़ाई—लिखाई में उसकी कोई रुचि नहीं दिखती है। ऐसे लोग राशि के अनुसार कुछ आसान उपाय करेंगे तो बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ने लगेगी।

आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पं राजीव शर्मा से इन उपायों के बारे में:  

1. मेष राशि - रविवार के दिन गेंहू और गुड़ का दान करें, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ एवं विष्णु भगवान को नमस्कार करें।

2. वृष राशि - बुधवार के दिन गाय को हरा चारा डालें, तोतो को छोड़ें, मूँग एवं हरा वस्त्र दान करें।

3. मिथुन राशि - शुक्रवार वाले दिन सफेद चमकीली वस्तुओं का दान, दूध, चावल, खीर आदि किसी गरीब कन्या को दें।

4. कर्क राशि - मंगलवार वाले दिन लाल वस्तुओं का दान, बन्दरों को गुड़ चने खिलाएं एवं हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपाय करें।

5. सिंह राशि - गुरूवार वाले दिन पीली चीज़ का दान करें, गुरू एवं अपने से बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करें।

6. कन्या राशि - शनिवार वाले दिन किसी काले कुत्ते को तेल चुपड़ी रोटी डालें, काले उड़द का दान करें एवं सरसों के तेल का दान करें। साथ ही तिल्ली के तेल का दिया जलाएं।

7. तुला राशि - शनिवार वाले दिन काले वस्त्र, लोहा और तेल का दान अथवा छाया दान करें।

8. वृश्चिक राशि - गुरूवार वाले दिन हल्दी, चने की दाल, पीले वस्त्र, सोना आदि का दान करें एवं पुखराज रत्न धारण करें।

9. धनु राशि - मंगलवार वाले दिन तांबा और लाल वस्त्र का दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ, बजरंग बाण इत्यादि का पाठ करें।

10. मकर राशि - शुक्रवार वाले दिन सफेद चमकीले वस्त्र, मिसरी, सफेद वस्त्र, दूध, दही आदि का दान करें।

11. कुम्भ राशि - बुधवार वाले दिन हरे वस्त्र का दान, गाय को हरा चारा डालें, तोते की सेवा करें अथवा तोते छोड़ें।

12. मीन राशि - सोमवार को दूध, दही, चावल, चाँदी, दूध मिश्रित जल शंकर जी पर चढ़ाएं, माता के चरण स्पर्श करें और आशीर्वाद प्राप्त करें।

धन और समृद्धि पानी है तो अपनाएं ये 9 कारगर वास्तु उपाय

श्रीराम, हनुमान जी, गणपति और भोलेनाथ को कौन-सा भोग है पसंद? जानें