features@inext.co.in  

KANPUR: म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने शानदार रैप से लोगों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बनाने वाले यो यो हनी सिंह भले ही अपनी बीमारी के बाद से म्यूजिक की दुनिया में वापस आ गए हों लेकिन अब उनके लुक में वह स्वैग नजर नहीं आता, जिसके लिए वह पॉपुलर थे। रीसेंटली वह दीपिका-रणवीर की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे और जिस तरह से वे नजर आ रहे थे, लोग उन्हें देखकर हैरान थे।

लंबे समय बाद रैपर हनी सिंह यहां आए नजर,लेटेस्ट लुक में पहचानना हो रहा मुश्किल

लुक में हुए पहले से ये बड़े अंतर  

दीपिका पादुकोण और हनी सिंह की दोस्ती फिल्म कॉकटेल के दिनों से है। लंबे वक्त के बाद हनी किसी बॉलीवुड पार्टी में नजर आए। उनका वजन भी बढ़ा हुआ था और बाल भी लंबे थे। दरअसल, चार साल पहले हनी को बायपोलर डिसऑर्डर डायगनोस हुआ था और तब हनी पूरी तरह से म्यूजिक की दुनिया से दूर हो गए थे। हालांकि, अब वह वापसी कर चुके हैं। वैसे, हनी का लुक भले ही चेंज हो गया हो लेकिन उनके गानों का दम खम कम नहीं हुआ है।

लंबे समय बाद रैपर हनी सिंह यहां आए नजर,लेटेस्ट लुक में पहचानना हो रहा मुश्किल

सिंबा ट्रेलर: रणवीर सिंह पुलिस वाला बन घूसखोरी करते आए नजर, जानें फिल्म की स्टोरी और कितने मिले व्यूज

दीप-वीर के वेडिंग रिसेप्शन में फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड से ऐसे किया प्यार का इजहार, रिश्ता कर दिया कनफर्म

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk