1. पीवी सिंधू :

भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने पिछले कुछ सालों में काफी नाम कमाया। 22 साल की कम उम्र में सिंधू ने कई अवार्ड अपने नाम किए। यही नहीं वह पहली भारतीय महिला हैं जिन्हें ओलंपिक में मेडल मिला। एक बेहतर खिलाड़ी के साथ-साथ सिंधू कई फेमस ब्रांड की एडवरटाईजिंग भी करती हैं। खूबसूरती में भी वह किसी से कम नहीं हैं।

दुनिया के ये खिलाड़ी इतने खूबसूरत हैं कि बन सकते हैं फुल टाइम मॉडल

2. विराट कोहली :

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली काफी स्टाईलिश क्रिकेटर हैं। मैदान पर वह धुआंधार पारी तो खेलते ही हैं, साथ ही कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। कोहली अपने शानदार लुक के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में वह फुलटाइम मॉडल भी बन सकते हैं।

दुनिया के ये खिलाड़ी इतने खूबसूरत हैं कि बन सकते हैं फुल टाइम मॉडल

3. सानिया मिर्जा :

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा जितनी बेहतरीन खिलाड़ी हैं, उतनी ही ज्यादा खूबसूरत भी। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने वाली सानिया अगर चाहें तो मॉडलिंग में करियर बना सकती हैं। फिलहाल वह खेल के साथ-साथ कई बड़े-बड़े ब्रांड की एडवरटाईजिंग भी कर रही हैं।

दुनिया के ये खिलाड़ी इतने खूबसूरत हैं कि बन सकते हैं फुल टाइम मॉडल

4. एमएस धोनी :

इंडियन क्रिकेट टीम के भूतपूर्व कप्तान एमएस धोनी हमेशा से ही अपने लुक को लेकर चर्चा में रहे। करियर के शुरुआत में वह अपने लंबे बालों के लिए जाने जाते थे, हालांकि जैसे-जैसे उनका खेल निखरता गया उनकी हेयर स्टाईल में बदलाव आता रहा। इस समय धोनी कई मशहूर कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं।

दुनिया के ये खिलाड़ी इतने खूबसूरत हैं कि बन सकते हैं फुल टाइम मॉडल

5. लियोन मेसी :

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोन मेसी की एक झलक पाने को फैंस दीवाने रहते हैं। शानदार खेले के अलावा डैशिंग लुक के लिए भी मेसी जाने जाते हैं। वह भी कई मशहूर विदेशी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं।

दुनिया के ये खिलाड़ी इतने खूबसूरत हैं कि बन सकते हैं फुल टाइम मॉडल

6. मारिया शारापोवा :

रूस की महिला टेनिस खिलाड़ियों की एक खासियत होती है। कि वह बेहतरीन प्लेयर के साथ-साथ खूबसूरती में भी सबसे आगे रहती हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण हैं मारिया शारापोवा। नाइकी जैसे मल्टीनेशनल ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर रहीं शारापोवा अगर मॉडलिंग चुनती हैं तो उनकी राह आसान ही होगी।

दुनिया के ये खिलाड़ी इतने खूबसूरत हैं कि बन सकते हैं फुल टाइम मॉडल

Sports News inextlive from Sports News Desk