जब रातों रात खुदवा दिया था पूरा महल
1975 की इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी ने महारानी गायत्री देवी के महल पर रेड करवा दी थीं। उन्होंने महारानी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने काफी धन महल में छिपा रखा है जिसका गलत उपयोग किया जा सकता है। गायत्री देवी ने इस इल्जाम से इंकार किया था। रातों रात इंदिरा सरकार के आदमियों ने पूरे महल को खोद डाला था लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ था। माना गया था कि गायत्री देवी ने सारा धन पहले ही पार करवा दिया था।

फिल्म में है इमरजेंसी की असली फुटेज
बादशाहो भी एक सोने से लदे ट्रक की कहानी है जो इमरजेंसी के दौरान छह बदमाश इधर से उधर करते हैं। अब ये ट्रक किसका है। क्यों है। कैसे है। इसका क्या उद्देश्य है। यह फिल्म में उजागर होगा। फिल्म में 1975 की इमरजेंसी की असली फुटेज डाली गई है। इंदिरा गांधी का इमरजेंसी पैक्ट पर साइन करना और आर्मी का देश पर चार्ज ले लेना। जो इसे काफी हदतक सही साबित करता है।

क्या कहती है फिल्म

सरकार ने 1975 में देश में आपातकाल घोषित कर दिया है। इसी दौरान दिल्ली के आदेश पर राजस्थान की एक रियासत में सेना भेजी जाती है। उनका काम है महल में और दूसरी रॉयल प्रॉपर्टीज़ की पड़ताल करके छुपाकर रखे गए सोने को खोजा जाए। वो ढूंढ़ निकालते हैं। लेकिन रियासत की महारानी गीतांजलि अपने एक प्रेमी भवानी जो कि अजय देवगन हैं कहती है सोने का ट्रक दिल्ली नहीं पहुंचना चाहिए और वो वादा करता है कि ऐसा ही होगा।

जब देश में लागू हुई थी इमरजेंसी
25 जून 1975 को रात 12 बजे यानी 26 जून को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आकाशवाणी पर प्रसारित अपने संदेश में कहा था कि जब से मैंने आम आदमी और देश की महिलाओं के फायदे के लिए कुछ प्रगतिशील कदम उठाए हैं तभी से मेरे खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही थी। इतना कहते हुए इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk