मेष (Aries - 21 Mar - 20 Apr) : अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ कबालाह सेंटर के कैरन बर्ग कहते हैं, 'जब हमें अपनी कमियों के बारे में पता चले, तो निराश होने या हार मानने के बजाय हमें यह कहने की जरूरत है कि वाह ईश्वर! मुझे मेरी बुराइयां दिखाने के लिए आपका बहुत शुक्रिया। अब मुझे इन्हें दूर करने का सही मार्ग भी दिखाएं.आप अपनी संपत्ति और दौलत को लेकर अहंकारी हो सकते हैं। यह लोगों को बातें बनाने का मौका देगा और इसके कारण आप लोगों से लड़ाई करेंगे। आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए शॉर्टकट और अनैतिक तरीके भी अपना सकते हैं। इस समय आपको शांत रहकर आत्म विश्लेषण करने की जरूरत है। ध्यान करें, इससे आपका मन शांत होगा।

वृष (Taurus - 21 Apr - 21 May) : आप जिंदगी की भागदौड़ से कुछ समय का अंतराल लेंगे और अपने दोस्तों के साथ फिल्में देखेंगे व मौज-मस्ती करेंगे। आप कला दीर्घाओं में घूमना पसंद करेंगे, कवि सम्मेलनों में जाएंगे और फिल्मों की प्राइवेट स्क्रीनिंग का लुत्फ उठाएंगे। अगर आपका रुझान कला की ओर है, तो आप अपनी रचनात्मकता को निखारने की कोशिश करेंगे। आप प्रकृति के सानिध्य में समय बिताएंगे और उस वातावरण को अपने भीतर समाने का प्रयास करेंगे। आप पहले भी प्राकृतिक जगहों पर जा चुके हैं और ऐसा कर चुके हैं। दरअसल, आप जीवन की उथल-पुथल और भागदौड़ से दूर जाना चाहते हैं। गणेश जी आपको देखकर मुस्कुरा रहे हैं।

मिथुन (Gemini - 22 May - 21 Jun) : इस हफ्ते आप यात्रा पर जा सकते हैं। यह समय विदेश में छुट्टियां मनाने के लिए भी उपयुक्त हो सकता है। हालांकि आप आध्यात्मिकता को भी गंभीरता से ले सकते हैं और किसी गुरु की तलाश कर सकते हैं। आप जीवन के गूढ़ सवालों के जवाब तलाशने में जुटे हुए हैं। वैसे कुछ सवालों के जवाब कभी नहीं दिए जा सकते, लेकिन उन्हें पूछा जरूर जाना चाहिए. नए अवसर आपके सामने आएंगे और किसी दूसरी संस्कृति से जुड़ा व्यक्ति आपको प्रभावित करेगा। जरूरी नहीं कि उससे आप रोमांटिक तौर पर जुड़ें, लेकिन उससे मिलने के बाद दुनिया को देखने का आपका नजरिया बदल जाएगा।

बेजन दारूवाला साप्‍ताहिक राशिफल 11 से 17 नवंबर : कर्क राशि वाले... सफलता का ताज आपके सिर पर जरूर सजेगा

कर्क (Cancer - 22 Jun - 22 Jul) : शारीरिक गतिविधियों के लिए यह समय उत्तम है क्योंकि आपकी ऊर्जा अपने उच्च स्तर पर है। आप उम्मीद, आनंद और खुशमिजाजी से भरे हुए हैं। आप ताकतवर, सशक्त, मेहनती और दृढ़ संकल्पी हैं। आपका उत्साह संक्रामक है और यह आपके आस-पास मौजूद हर व्यक्ति को अपनी ओर खींचता है। आप मूखर्तापूर्ण तरीके से अति आत्मविश्वासी नहीं हैं। आप सोच-समझकर अपने कदम बढ़ाते हैं और सुनियोजित जोखिम उठाते हैं। आप वृहद स्तर पर जीवन जीना पसंद करते हैं और लोगों से प्यार करते हैं। सफलता का ताज आपके सिर पर सजेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है।

सिंह (Leo - 23 Jul - 22 Aug) : जे। कृष्णमूर्ति ने कहा था,'सत्य एक पथहीन भूमि है। रिश्तों पर मुख्य रूप से आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। आप भरोसेमंद और स्थाई साझेदारों की तलाश में हैं। लंबे समय से किसी रिश्ते में बंधे लोग उन मुद्दों का समाधान करेंगे, जो भावी झगड़ों का कारण बन सकते हैं। आप निष्पक्ष होकर जीवन की वास्तविकताओं को समझेंगे। आप अवास्तविक मांगे नहीं करते हैं और अपने साथी से भी बस यही उम्मीद करते हैं कि वो अपने दायित्वों का अच्छी तरह से निर्वाह करे। आपके मेल-मिलाप के तरीकों में संतुलन और संयम नजर आएगा।

कन्या (Virgo - 23 Aug - 23 Sep) : आप पैसे कमाएंगे और खर्च भी कर देंगे। आने वाले समय में कई नए निवेश, छुट्टियों की योजनाएं और नए सौदे आपके सामने आएंगे। आप वो शक्तिशाली इंसान हैं, जो कार्यक्रमों का आयोजन करने और मौजमस्ती करने के लिए जाना जाता है। आप उत्साह, उमंग और ऊर्जा से भरे हुए हैं। आप प्रसिद्धि पाना चाहते हैं और कोई भी मुश्किल आपको अपनी इच्छाएं पूरी करने से रोक नहीं पाएगी। आप दोस्तों और परिवार के साथ यादगार समय बिताएंगे तथा खूब मौजमस्ती करेंगे। बच्चे आपके जीवन में खुशियां लेकर आएंगे। आपके परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन भी हो सकता है।

तुला (Libra - 24 Sep - 23 Oct) : इस हफ्ते अलग-अलग और विपरीत स्थितियां बन रही हैं। अस्त-व्यस्तता व अनिश्चितता, नई जागरूकता व संवेदनशीलता, आक्रामकता, समझौता, वापसी, प्रतियोगिता, मुकाबला और स्वयं के प्रति दृढ़ता, आप इन सबसे जूझ सकते हैं। आप छुपाकर कोई कार्य करेंगे और उसके परिणाम का सामना करने को भी तैयार हैं। आप शांति के लिए किसी गुरु की तलाश कर सकते हैं और तंत्र-यंत्र-मंत्र का सहारा भी ले सकते हैं। आपको खर्चे करने पड़ेंगे और परिवार के साथ समय भी बिताएंगे। आपको बीमारी से निपटना भी पड़ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio - 24 Oct - 22 Nov) : आप हर उस अवसर को लेकर उत्साहित होंगे, जो आपके सामने आएगा। कई आश्चर्यजनक घटनाएं होंगी, लेकिन कुछ बातों के कारण आप परेशान भी हो सकते हैं। योजनाएं बेकार साबित हो सकती हैं, लेकिन आपको पानी की तरह निरंतर आगे बढ़ते रहना होगा। डारविन ने कहा था, 'जो प्रजातियां बदलाव के अनुकूल होती हैं, वही जीवित रह पाती हैं। अगर आप कठोर बनेंगे, तो वहीं अटके रह जाएंगे जहां इस समय आप हैं। इस समय आप किसी एक कार्य की शुरुआत कर सकते हैं और फिर बिल्कुल ही अलग किसी दूसरी चीज की ओर बढ़ सकते हैं। आप समय की लहरों पर सवार हैं।

बेजन दारूवाला साप्‍ताहिक राशिफल 11 से 17 नवंबर : कर्क राशि वाले... सफलता का ताज आपके सिर पर जरूर सजेगा

धनु (Sagittarius - 23 Nov - 21 Dec) : आप नवीनतम बुलेट ट्रेन की तरह तेज गति से बढ़ रहे हैं। आप अनुशासित हैं और आपका आलोचनात्मक स्वभाव भी निपुण है। व्यावसायिक लेन-देन और मोल-भाव के लिए यह समय शानदार है। आप अपने क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचना चाहते हैं और यही आपकी एकमात्र हिचकिचाहट भी हो सकती है। आप विभिन्न विचारों को सुनने-समझने के लिए तैयार हैं क्योंकि वे एक वृहद परिप्रेक्ष्य में आपके काम आ सकते हैं। आपमें अहं का भाव कूट-कूटकर भरा है और अपने इस स्वभाव के कारण आप वाद-विवाद तथा झगड़ों को आमंत्रित कर सकते हैं। हालांकि अंत में आप उनसे निकलने में कामयाब हो जाएंगे।

मकर (Capricorn - 22 Dec - 20 Jan) : अब आपके जीवन में पहले से अधिक स्थिरता है और यह समय हर प्रकार के मानसिक कार्य के लिए उत्तम है। आप पूरी निश्चितता के साथ भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। आप जीवन में कुछ बनने को लेकर पूरी तरह सकारात्मक, आत्मविश्वास से लबरेज व दृढ़ हैं। आप बहुत लंबे समय तक संघर्ष करने वाले लोगों में से नहीं हैं। आपको अपनी गलतियों का अहसास है और आप उन्हें सुधारने में भी लगे हुए हैं। आप जानते हैं कि आपको टीम में काम करना है। आपको अचानक हुए इस अहसास और अपनी विनम्रता के कारण काफी प्रशंसा मिलेगी। आपको काम के संबंध में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने व्यवसाय का विस्तार भी करेंगे।

कुंभ (Aquarius - 21 Jan - 19 Feb) : यह काफी दिलचस्प समय है, जिसमें कई संभावनाएं निहित हैं। एक तरह का जुनून और आसक्ति आप पर हावी रहेगी और आप बाध्यकारी आचरण की ओर उन्मुख रहेंगे। अगर आप किसी प्रकार की लत से परेशान हैं, तो आप उस दलदल में और गहरे डूब सकते हैं। आपको पूरी ईमानदारी और स्पष्टता से खुद को देखने की जरूरत है। यह समय आत्मावलोकन, आत्मविश्लेषण और स्वयं के साथ टकराव का है। आप किसी वाद-विवाद में भी पड़ सकते हैं क्योंकि दूसरे सोचते हैं कि जब आइना आप ही हैं, तो फिर आपको उसका प्रतिबिंब पसंद क्यों नहीं है। आप दोस्तों, परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताएंगे।

मीन (Pisces - 20 Feb - 20 Mar) : गणेश जी कहते हैं कि आप भावनात्मक तौर पर मजबूत होना चाहते हैं साथ ही अपनी दिनचर्या में बदलाव की कोशिश भी कर रहे हैं। आप यथास्थिति से ऊब चुके हैं और मूलत: कुछ अलग करने के बारे में सोच रहे हैं। आप ऐसे लोगों की तलाश में हैं, जिनके साथ आमतौर पर आप किसी भी तरह का मेल-जोल नहीं रखते हैं। इसके अपने खतरे भी हैं, लेकिन आप गिरावट के लिए तैयार हैं। आप जानते हैं कि आप क्या कर रहे हैं। आप आवेगशील हैं, लेकिन खतरनाक रूप से उतावले नहीं हैं। आप नियमों को तोड़ते हैं और अगर आप एक टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, तो आप चीजों को करने के नए और बेहतर तरीके इजाद करेंगे।

Email: info@bejandaruwalla.com
Website:www.bejandaruwalla.com

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk