मेष (Aries - 21 Mar - 20 Apr) : गणेश जी कहते हैं कि इस हफ्ते आपके जीवन में स्थिरता की झलक दिखाई देगी। आप अपनी उलझनों से बाहर निकलने में कामयाब हुए हैं। आपको अहसास होगा कि अपनी छल-कपट भरी हरकतों के चलते आपने अपना काफी समय बर्बाद कर दिया है और अब आपको उसे ठीक करने की जरूरत है। जाने-माने चिकित्सक और लेखक आर्थर कैनन डॉयल ने कहा है- 'जब आप असंभव को पार कर जाते हैं, तो जो कुछ भी बचता है, भले ही वो कितना ही विचित्र हो, वही सच हो जाता है। अब जो कुछ भी बचा है, आप उसी से काम चलाएंगे। आपको जीविका चलाने के कठिन हालातों से गुजरना होगा।

 

वृष (Taurus - 21 Apr - 21 May) : आपके मन में बहुत कुछ करने की चाह है। आप ऊर्जा और दृढ़ता से भरे हुए हैं। आप यात्रा पर जा सकते हैं और नए अवसर भी आपके सामने आ सकते हैं। आप किसी ऐसे शख्स से मिल सकते हैं और और उससे प्रगाढ़ रिश्ता बना सकते हैं, जो बिल्कुल ही अलग संस्कृति का होगा। एंटॉन चिकोव ने कहा है- 'जब लोग खुश होते हैं, तो इस पर ध्यान नहीं देते कि मौसम सर्दी का है या गर्मी का। इस समय पूरा देश ओवन की तरह गर्मी में तप रहा है, लेकिन आपको यह गर्मी महसूस नहीं होगी, भले ही आप घर के बाहर ही क्यों न रहने लगें। अपनी जिंदगी का लुत्फ उठाएं और अहंकार से बचें।

 

मिथुन (Gemini - 22 May - 21 Jun) : आप घरेलू मामलों में व्यस्त हैं। बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का विषय बन सकता है। अगर बुजुर्ग माता-पिता के साथ रह रहे हैं, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी हो सकता है। आपके स्वास्थ्य को भी देख-रेख की जरूरत है। आप दोस्तों और प्रियजनों से मिलेंगे और उनके साथ अपनी अंतरंगता का आनंद उठाएंगे। मैं यहां इस बात का उल्लेख करना चाहता हूं कि सभी प्रभावों के कई पक्ष होते हैं। आप पर कैसा प्रभाव होगा, यह व्यक्तिगत जन्मपत्री पर निर्भर करता है। जो मैं बताता हूं, वो केवल संकेत हैं। मैं आपकी भलाई की कामना करता हूं और गणेश जी भी ऐसा ही कर रहे हैं।

 

कर्क (Cancer - 22 Jun - 22 Jul) : इस हफ्ते आप जीवन में फंसा हुआ महसूस करेंगे। जी हां, जिंदगी बेहद कठिन हो सकती है, यहां तक कि क्रूर भी हो सकती है। आप अपने जीवन में उत्साह चाहते हैं। आप कुछ नया करना चाहते हैं, जिंदगी को भरपूर जीना चाहते हैं और दूसरों से प्यार करना चाहते हैं। आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आपमें से कुछ लोग गंभीरता से विदेश में बसने के बारे में भी सोच सकते हैं। जीवन में जो भी खिड़कियां खुली हुई हैं, उनसे ताजी हवा का झोंका आएगा। आपके पास कई विकल्प हैं। सही विकल्पों का चुनाव करने के लिए अपने सहज-ज्ञान और इच्छाशक्ति का उपयोग करें। गणेश जी आपसे खुश हैं।

 

सिंह (Leo - 23 Jul - 22 Aug) : रचनात्मक गतिविधियों के लिए यह समय लाभदायक है। जो मीडिया में काम कर रहे हैं, उनके हिस्से सफलता का ताज आएगा। आपका दिमाग कई तरह की चालें चलने का प्रयास करेगा, लेकिन अगर आप कुछ अलग करेंगे तो चमत्कार होंगे। अपने आराम क्षेत्र से बाहर निकलकर नए रास्तों पर चलने का यह सुनहरा समय है। आप अपना सामान बांधकर असामान्य जगहों पर जा सकते हैं ताकि दुनिया में मौजूद अजूबों को देख सकें। आप दूसरों को अपना सहारा भी देंगे। लोग अपना दुखड़ा लेकर आपके पास आते हैं और आप उन्हें धैर्यपूर्वक सुनते हैं।

 

कन्या (Virgo - 23 aug - 23 Sep) : यह समय अवसरों से भरा हुआ है, लिहाजा इस समय का ज्यादा से ज्यादा सदुपयोग करें। जैसा कि बार्ड ने कहा है-'अवसरों को पहचानकर ही सफलता हासिल की जा सकती है। खर्चों के साथ-साथ आपके जुनून में भी वृद्धि होगी। आप किसी ऐसे शख्स से पार्टी में मिल सकते हैं, जो आपको काफी प्रभावित करेगा। इसे प्यार समझने के भ्रम में न रहें। मैं आपको इस बात की गारंटी दे सकता हूं कि यह प्यार नहीं, बस आकर्षण है। जो लोग शेयर बाजार, इंश्योरेंस, बैंकिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह समय शानदार है। आप दोस्तों के लिए वक्त निकालेंगे।

बेजन दारूवाला साप्‍ताहिक राशिफल 15 से 21 जुलाई 2018 : कन्‍या राशि वालों के लिए यह समय अवसरों से भरा पड़ा है और आपका?

तुला (Libra - 24 Sep - 23 Oct) : आप ऊर्जा से परिपूर्ण हैं। आप अपने सौंदर्य का प्रदर्शन करेंगे और दूसरों को मंत्रमुग्ध करेंगे। आप अपने क्षेत्र में सितारे की तरह चमकेंगे। प्यार तथा लालसा, दोनों ही आपके जीवन में मौजूद हैं। आप मौज-मस्ती करेंगे और उत्सव में शरीक होंगे। हो सकता है कि आपके परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो। जिन लोगों को पालतू जानवर पसंद हैं, वो किसी नई नस्ल के पशु को घर ला सकते हैं। आप सगाई, शादी या अन्य सामाजिक समारोहों में शिरकत करेंगे। आप 'आज में जीना पसंद करते हैं और यही महत्वपूर्ण है।

 

वृश्चिक (Scorpio - 24 Oct - 22 Nov) : आपने अपने काम के दायरे को बढ़ाया है। निकट भविष्य में कई अवसर आपके सामने आएंगे और आप उन्हें गंवाएंगे नहीं। पैसे आपके हाथ से उतनी ही आसानी से खर्च होंगे, जैसे रेगिस्तान में पानी खत्म होता है। लेकिन वो पैसे बर्बाद नहीं होंगे। आप कई मामलों के जानकार भी हैं और चतुर भी, लिहाजा आप कई सौदों को अपने पक्ष में करने में कामयाब होंगे। आप छोटी-छोटी बारीकियों पर भी गौर करेंगे और मदद के लिए कानूनी व आर्थिक जानकारों का सहयोग भी लेंगे क्योंकि इस समय आप कोई गलती नहीं करना चाहते। अहं पर नियंत्रण रखें क्योंकि जिंदगी एक पल में बदल सकती है।

 

धनु (Sagittarius - 23 Nov - 21 Dec) : इस हफ्ते भी खर्चे जारी रहेंगे। आप उत्कृष्ट कलात्मक वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं। यहां तक कि आप किसी बंगले में भी निवेश कर सकते हैं। आप पूरे प्रवाह से आगे बढ़ रहे हैं, जैसे कोई राजहंस नीले सागर के ऊपर उड़ान भरता है। आपके कार्यों में करुणा की झलक दिखाई देगी। आप जरूरतमंदों की मदद करेंगे और धर्मशालाओं व पनाहगाहों में जाकर लोगों की मदद करेंगे। ब्रह्मांड ने आपको विनम्रता का संदेश दिया है। आप अपने सभी कार्यों में इसका प्रदर्शन करेंगे साथ ही सभी के प्रति कृतज्ञता का भाव रखेंगे। गणेश जी कहते हैं कि दूसरों की मदद से बढ़कर दूसरा कोई काम नहीं होता।

 

मकर (Capricorn - 22 Dec - 20 Jan) : आप लोगों से ऐसे संपर्क कर रहे हैं, मानो दोबारा कभी मौका नहीं मिलेगा। आप लोगों से मिलेंगे और कई जगहों पर जाएंगे। यहां तक कि बड़े-बुजुर्ग भी इस हफ्ते आधुनिक संचार के माध्यमों का इस्तेमाल करेंगे। पारिवारिक स्तर पर मेल-मिलाप, मौज-मस्ती और उत्सव संबंधी गतिविधियां होंगी। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। हो सकता है कि आप अकेले ही सफर पर निकल पड़ें ताकि खुद में मौजूद क्षमताओं को जान सकें। आप काफी साहसिक हैं और कुछ नया करने में पीछे नहीं हटते। हम आपको सावधान कर रहे हैं कि आप नवीनता के प्रति आसक्त हो सकते हैं, लेकिन यह चेतावनी भी आपको रोक नहीं पाएगी।

 

कुंभ (Aquarius - 21 Jan - 19 Feb) : आपके जीवन में अब स्थिरता है, हालांकि मैं आपको सावधान कर दूं कि पिछले समय की प्रवृत्तियों का असर आने वाले समय पर भी पड़ सकता है। आप कठिन परिश्रम के रास्ते पर चलेंगे। आपको पैसे भी कमाने हैं और काम भी चाहिए, लिहाजा आप अवसरों को पहचानेंगे। आप अपने पहनावे के मामले में पूर्ण सार्थक बदलाव करेंगे। आप कोई नई हेयरस्टाइल भी अपना सकते हैं और खुद को बदल सकते हैं। दरअसल, आप खुद में परिवर्तन करके नयापन लाना चाहते हैं और जिंदगी के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढऩा चाहते हैं। आपका दिल व घर दोनों ही आपको पुकार रहे हैं और आप उनमें से नहीं हैं, जो जिम्मेदारियों से भागते हैं।

 

मीन (Pisces - 20 Feb - 20 Mar) : इस हफ्ते आप किसी नई नौकरी के बारे में सोचेंगे, अपने व्यवसाय का विस्तार करेंगे और पैसों व सहूलियतों पर ज्यादा ध्यान देंगे। व्यक्तिगत मोर्चे पर आप अपने प्यार को संजोकर रखेंगे। खान-पान के मामले में आप अति का शिकार हो सकते हैं। आप पाएंगे कि आपके शरीर में फैट निरंतर बढ़ रहा है। क्या मुझे इससे ज्यादा और कुछ कहने की जरूरत है? जीवनसाथियों का आपस में मिलाप कैसा होगा या फिर कोई व्यक्ति भविष्य में किस प्रकार का जीवन जीएगा, यह सब जन्म कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति से ही आंका जा सकता है। इंसानों में आकर्षण की शक्ति प्रेम और सुंदरता के रूप में जाहिर होती है।

Email: info@bejandaruwalla.com

Website:www.bejandaruwalla.com

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 15 से 21 जुलाई : मेष राशि वालों के रुके हुए काम बनेंगे, जानिए अपनी भी किस्मत का हाल

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk