हरियाणा
हरियाणा में होली मनाने का अंदाज अलग है। होली पर पिरामिड आदि बनाकर मटकी तोड़ने और मक्खन बांटने का रिवाज है। इतना ही नहीं यहां भाभी-देवर के रिश्ते की मिठास की अनोखी मिसाल दिखती है। यहां भाभियां रंग डालने वाले वाले देवरों को पीटती हैं। शाम को देवर भाभियों को मिठाई देते हैं।

कहीं हथौड़े तो कहीं लट्ठों से होती है शुरुआत,भारत में इन जगहों पर मनती है अनोखी होली

वृंदावन और मथुरा
वृंदावन और मथुरा में होली का एक अनोखा रूप देखने को मिलता है। वृंदावन में वसंत पंचमी के दिन से ही रंग की शुरुआत हो जाती है होली तक बराबर होती है। यहां पर होली राधा कृष्ण के मंदिरों में विशेष रूप से मनाई जाती है। वहीं मथुरा के बरसाने में महिलाएं इस दिन पुरुषों को लट्ठों से मारती हैं। बरसाना भगवान कृष्ण की प्रेमिका राधा की जन्मस्थली है। कृष्ण राधा और गोपियों संग यहीं पर रासलीला खेलते थे।

कहीं हथौड़े तो कहीं लट्ठों से होती है शुरुआत,भारत में इन जगहों पर मनती है अनोखी होली

बनारस
बनारस में मंदिरों के अलावा घाटों पर होली मनाई जाती है। बनारस के कुछ बड़े घाटों पर होली गायन होता है। इस दौरान लोग ढोल नगाड़े की थाप पर थिरकते हैं। इसके अलावा गाने आदि भी गाते हैं। जिसे फाग नाम से पुकारा जाता है। विशेष घाटों पर लोगों को भांग आदि का भी वितरण किया जाता है।

कहीं हथौड़े तो कहीं लट्ठों से होती है शुरुआत,भारत में इन जगहों पर मनती है अनोखी होली

इलाहाबाद
संगम नगरी इलाहाबाद में होली की शुरूआत अनोखी हथौड़ा बारात की परम्परा के साथ होती है। इस बारात को निकालने से पहले कद्दू भंजन किया जाता है फिर गाजे बाजे के साथ हजारों लोगों की भीड़ इस बारात का हिस्सा बनती है। इसके बाद लोग एक दूसरे पर रंग गुलाल डालकर गले मिलते हैं।

 



गोवा

गोवा में होली को स्थानीय कोंकणी भाषा में शिमगो कहते हैं। यहां लोग रंगों से वसंत का स्वागत करते हैं। गोवा के कुछ हिस्से में होली को रंगपंचमी भी कहते है। होली के दिन चावल और स्पाइसी चिकन या मटन करी बनता है। इसे शागोटी कहते हैं। इसके अलावा इस दिन घर-घर मिठाई भी बनती है।  

कहीं हथौड़े तो कहीं लट्ठों से होती है शुरुआत,भारत में इन जगहों पर मनती है अनोखी होली

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में भी होली पर दही हांडी फोड़ने का रिवाज है। इस दौरान लड़के मटकी तोड़ने की कोशिश करते हैं उसी समय लड़कियां उन पर रंग डाल उनको हांडी फोड़ने से रोकती हैं। सबसे खास बात तो यह है कि हांडी फोड़ने वाले विजेता को एक साल के लिए होली का राजा घोषित कर दिया जाता है।

कहीं हथौड़े तो कहीं लट्ठों से होती है शुरुआत,भारत में इन जगहों पर मनती है अनोखी होली

कोलकाता

कोलकाता में तो झूले के पर्व रूप में भगवान श्री कृष्ण और राधाजी को झूले में बैठाकर शोभा यात्रा निकाली जाती है। भगवान को झूले में झुलाना शुभ माना जाता है। इस दौरान लोग उनके रथ के सामने नाचते गाते मस्ती में झूमते चलते हैं। जिसमें लोगों पर अबीर-गुलाल और रंगों की जबर्दस्त वर्षा की जाती है।

कहीं हथौड़े तो कहीं लट्ठों से होती है शुरुआत,भारत में इन जगहों पर मनती है अनोखी होली

पंजाब
पंजाब में भी होली बेहद अलग तरीके और हर्षोल्लास से मनाई जाती है। पंजाब की होली को होला मोहल्ला के नाम से जाना जाता है। यहां होली से एक दिन पहले ही होली शुरू हो जाती है और 6 दिन तक मनाई जाती है। इस दौरान यहां पुरुष अलग-अलग तरह के करतब दिखाते हैं और गाने गाते हैं।

कहीं हथौड़े तो कहीं लट्ठों से होती है शुरुआत,भारत में इन जगहों पर मनती है अनोखी होलीअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलवे रचेगा इतिहास, ट्रेन में तैनात होंगी सिर्फ महिला टीटीई

 

National News inextlive from India News Desk