RANCHI: दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की ओर से बाइकथॉन सीजन 10 का आयोजन 7 अक्टूबर को किया जा रहा है। फाच्र्युन प्रेजेंट्स और दयानंद आर्या विद्या पब्लिक स्कूल का भी सपोर्ट है। अहले सुबह मोरहाबादी मैदान में साइक्लिंग के शौकीनों का महाजुटान होगा, जहां लोगों को साइकिल चलाने के लिए जागरूक किया जाएगा। वहीं, पाल्यूशन कंट्रोल करने का भी मैसेज युवा देंगे। मस्ती और एंटरटेनमेंट के इस इवेंट के गवाह बनेंगे हजारों साइकिल सवार। सैकड़ों लोगों ने इसके लिए आनलाइन और आफलाइन रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है। चूंकि इवेंट को होने में बस कुछ दिन ही बाकी हैं।

साइकिल चलाकर बचाएंगे पर्यावरण

साइकिल रैली में यूथ के साथ समाज के बुद्धिजीवी भी जुटेंगे, जो रैली के माध्यम से लोगों को साइकिल चलाने का संदेश देंगे। साथ ही बताएंगे कि साइकिल का इस्तेमाल करके ईंधन भी बचाया जा सकता है। साथ ही पर्यावरण को भी इससे नुकसान नहीं होगा। वहीं खुद को फिट रखने के लिए साइकिल चलाने को लेकर लोगों को अवेयर भी किया जाएगा।

यूथ में साइक्लिंग का क्रेज

बाइकथॉन को लेकर स्कूल के बच्चों के अलावा यूथ्स में काफी क्रेज देखा जा रहा है। जगह-जगह बनाए गए रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर उनकी भीड़े देखने को मिल रही है। जिससे यह साफ हो गया है कि साईक्लिंग का क्रेज कभी खत्म नहीं होगा।

फिटनेस का बेस्ट फंडा है साइक्लिंग

साइक्लिंग करने में आज के यूथ को परेशानी होती है। लेकिन इससे बेहतर कोई एक्सरसाइज ही नहीं है। जिससे आप फिट तो रह सकते हैं। साथ ही पॉल्यूशन कंट्रोल में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। यही वजह है कि हर दिन मैं साइकिल जरूर चलाता हूं। चूंकि साईक्लिंग करने से पूरी बॉडी का मूवमेंट होता है। इसके अलावा साइकिल चलाने से मसल्स भी मजबूत बनता है। इसलिए आज के बच्चों को भी रेगुलर साईक्लिंग करने की जरूरत है। इसके लिए पेरेंट्स को पहल करनी होगी तभी उनके बच्चे भी फिट रहेंगे। साथ ही उनका मेंटल डेवलपमेंट भी होगा। इतना ही नहीं, साइकिल चलाने वालों का हार्ट भी फिट रहता है। ब्लड सर्कुलेशन तेजी से होने पर शरीर के हर हिस्से में ब्लड पहुंच जाता है। इससे बीमार होने की संभावना भी कम होती है।

लाल साहब, झामुमो नेता