नई दिल्ली (पीटीआई)। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 437 सीटों पर प्रत्याशी उतारते हुए बड़ा कारनामा किया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि भाजपा इतनी ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने 2014 के चुनाव में 427 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और 282 सीटों पर जीत हासिल की थी।

इन राज्यों में भाजपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही

वहीं कांग्रेस की बात करें तो उसने 450 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और केवल 44 सीटों पर ही जीत दर्ज करा पाई थी। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का की मानें तो देश भर में 2014 के विस्तार के कारण भाजपा कांग्रेस से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा का आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गठबंधन नहीं रह गया है। इसके बाद भी यहां पर वह अपने दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

पीएम मोदी वाराणसी में करेंगे मेगा रोड शो, जुटेंगे 7 लाख लोग

कांग्रेस ने भाजपा की तुलना में कम प्रत्याशी उतारे

इसी तरह कांग्रेस ने इस बार भाजपा की तुलना में कम प्रत्याशी उतारे हैं क्योंकि 2014 के मुकाबले इसका कई पार्टियों के साथ गठबंधन है। कर्नाटक में कांग्रेस 2014 में सभी सीटों पर चुनाव लड़ी थी लेकिन इसबार इसका जेडीएस के साथ गठबंधन है। इसके अलावा कांग्रेस में बिहार में कई दलों के साथ गठबंधन करके चुनावी मैदान की कमान संभाली है।