GOLA BAZAR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में अधिकाधिक लोगों को शिरकत कराने के लिए गोला नगर व देहात मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। जुलूस उपनगर स्थित भाजपा कैंप कार्यालय से आरंभ हुआ। भाजपा नेता शत्रुघ्न कसौधन ने झंडा दिखाकर कार्यकर्ताओं को रवाना किया। जुलूस गौशाला रोड होते हुए ब्रह्म स्थान, मेन चौक, सराय चौक होते हुए बेबरी चौराहे पर पहुंचा। यहां से तहसील चौराहा व पश्चिमी चौराहे से होता हुआ वापस कैंप कार्यालय पर समाप्त हुआ। दूसरी ओर रामलीला मैदान से गोला मंडल अध्यक्ष पवन त्रिपाठी के नेतृत्व में निकले जुलूस को भाजपा अन्त्योदय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जुलूस उपनगर के विभिन्न भागों से होता हुआ नुआंव, शिवपुर, मेहड़ा, भर्रोह होते हुए मदरिया चौराहे तक गई। जुलूस में मंडल उपाध्यक्ष अमर मणि त्रिपाठी, महामंत्री देवेष निषाद, प्रधान संघ के उपाध्यक्ष संजय राय, सतीश सिंह, संजय गुप्ता, शिवम शुक्ला, अनिल पांडेय, किशन वर्मा, देवा नन्द, कृष्णा साहू, अभिषेक चौरसिया, राजकुमार कसौधन, तेरस हरिजन, अक्षयवर, सुदर्शन कसौधन, दुर्गेश गुप्ता, टीयई, संतोष, गौतम, प्रवीण राय, अमित शुक्ला, मनीष पाठक, अरुण पांडेय, राजू सिंह, विवेक जायसवाल, राजू जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।