चुनाव का ऐलान होने से पहले बोर्ड, आयोग, निगमों में ताजपोशी

- मंत्री अनुप्रिया पटेल और ओपी राजभर के करीबियों को सौगात

- कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बने फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष

lucknow@inext.co.in
LUCKNOW : लोकसभा चुनाव का ऐलान होने से चंद घंटे पहले राज्य सरकार ने बोर्ड, आयोग और निगमों में तमाम लोगों की ताजपोशी कर दी. केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के करीबियों को भी पद दिया गया है. इनमें ओपी राजभर के पुत्र अरविंद राजभर भी शामिल हैं जिनको उप्र लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. फिल्म विकास परिषद में मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को अध्यक्ष तथा अमरोहा निवासी तरुण राठी को सदस्य नामित किया गया है.

इनकी ताजपोशी

पशुधन विकास परिषद- सुदामा राजभर (गाजीपुर),अजय प्रताप सिंह (कानपुर) सदस्य बने.

पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम लि.- महेश प्रजापति (प्रयागराज) एवं ओम प्रकाश कटियार (फर्रुखाबाद) सदस्य बने.

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड- डॉ. किशन वीर सिंह शाक्य (कासगंज) तथा रिटायर शिक्षा निदेशक डॉ. अवध नरेश शर्मा सदस्य बने.

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग- बीएचयू के डॉ. आरएन त्रिपाठी सदस्य बने.

हिंदुस्तानी अकादमी
एमपी सिंह (सुल्तानपुर), शैलतन्या श्रीवास्तव (प्रयागराज), डॉ. दीप सौरभ (बिजनौर), डॉ. वकुल रस्तोगी (मेरठ), नागरदास मिश्रा (बस्ती), डॉ. हृदय नारायण अवस्थी (औरैया), डॉ. रामजी मिश्र (प्रयागराज), राजबहादुर सिंह (आगरा), अनिरुद्ध गोयल (मेरठ), किरन श्रीवास्तव (लखनऊ) सामान्य परिषद के सदस्य नामित. वहीं अकादमी की कार्यसमिति के सदस्य के रूप में विजय त्रिपाठी (लखनऊ) एवं डॉ. आभा द्विवेदी (कानपुर) नामित.

राज्य एकीकरण परिषद
रमाकान्त पटेल (मिर्जापुर), सुनील अर्कवंशी (हरदोई),तथा राधिका पटेल (सुल्तानपुर) सदस्य बने.

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर (शाहजहांपुर) अंशकालिक अध्यक्ष तथा राजेंद्र प्रसाद पाल (प्रतापगढ़) एवं भिखारी प्रजापति (गोरखपुर) सदस्य नामित.

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग
सुरेन्द्र नाथ वाल्मीकि (शाहजहांपुर) अध्यक्ष, मुन्ना सिंह धानुक (लखनऊ), लाल बाबू वाल्मीकि (कुशीनगर) उपाध्यक्ष तथा कमल वाल्मीकि (आगरा), मनोज वाल्मीकि (हापुड़), छाया देवी (प्रयागराज), श्यामलाल वाल्मीकि (लखनऊ) सदस्य बने.

उप्र राज्य युवा कल्याण परिषद
डॉ. विभ्राट चंद्र कौशिक (कुशीनगर) उपाध्यक्ष बने.

आवास एवं विकास परिषद
राम लखन पटेल (प्रयागराज) तथा अश्रि्वनी त्रिपाठी (गोरखपुर) उपाध्यक्ष नामित.

बीज विकास निगम- राणा अजीत प्रताप सिंह (सुल्तानपुर) अध्यक्ष तथा राजेश्वर सिंह (कुशीनगर) उपाध्यक्ष नामित.

लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान- नवाब सिंह नागर (गौतमबुद्धनगर) अध्यक्ष एवं नीरज शाही (देवरिया) उपाध्यक्ष नामित.

होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड- डॉ. बीएन सिंह (लखनऊ) अध्यक्ष तथा डॉ. रमाशंकर मिश्रा (अंबेडकरनगर), डॉ. राजेंद्र सिंह (मेरठ), डॉ. पार्थ सारथी शर्मा (आगरा), डॉ. जेएन रघुवंशी (वाराणसी), डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी (फतेहपुर) तथा डॉ. श्याम नारायण (आजमगढ़) सदस्य नामित.

पूर्वाचल विकास बोर्ड- नरेंद्र सिंह (आजमगढ़) एवं दया शंकर मिश्र 'दयालु' (वाराणसी) को उपाध्यक्ष तथा जय प्रकाश निषाद (गोरखपुर), विजय शंकर यादव (गोरखपुर), परदेशी रविदास (महराजगंज), अरविंद बौद्ध (बस्ती), जितेंद्र पांडेय (गाजीपुर), विजय विक्रम सिंह (अमेठी), राजकुमार शाही (देवरिया), ओम प्रकाश गोयल (सोनभद्र), अमरपाल मौर्य (प्रतापगढ़), केपी श्रीवास्तव (प्रयागराज) एवं अशोक चौधरी (प्रयागराज) सदस्य नामित.

मत्स्य विकास निगम- रमाकांत निषाद (गोरखपुर) अध्यक्ष नामित.

लघु उद्योग निगम लिमिटेड- अरविंद राजभर अध्यक्ष तथा राकेश गर्ग (आगरा) उपाध्यक्ष नामित.

गौ-सेवा आयोग- प्रो. श्याम नंदन (फिरोजाबाद) अध्यक्ष तथा जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह (कुशीनगर) उपाध्यक्ष नामित.

कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार)- कैप्टन विकास गुप्त (गौतमबुद्धनगर) अध्यक्ष नामित.

राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था- रेखा वर्मा (वाराणसी) अध्यक्ष नामित.

स्टेट एग्रो इंडस्ट्रियल कारपोरेशन- जगदीश मिश्रा उर्फ बाल्टी बाबा अध्यक्ष नामित.