200 सालों तक जीने वाली बोहेड व्हेल मछलियां आपस में खूब बतियाती हैं

वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तरी ध्रुवीय इलाके जैसे ग्रीनलैंड आदि के आसपास के समंदर में रहने वाली धनुषाकार सिर वाली व्हेल्स मछलियां समंदर में रहने वाली बाकी दूसरे जीवों के मुकाबले सबसे ज्यादा समय यानि करीब 200 साल तक जिंदा रहती हैं। ये मछलियां सभी समुद्री जीवों में सबसे ज्यादा सोशल होती हैं, तभी तो ये आपस में खूब बतियाती हैं। वैज्ञानिकों ने 2010 से लेकर 2014 तक समंदर में माइक्रोफोन लगाकर बकायदा इन मछलियों की तमाम आवाजें रिकार्ड की हैं। इस रिकॉर्डिंग के दौरान ही वैज्ञानिकों ने जाना कि ये मछलियां तो सिर्फ बातें ही नहीं करतीं, बल्कि तरह तरह के गाने भी गाती हैं।

ये व्हेल मछलियां गा सकती हैं 100 से ज्यादा गानें,184 गानें तो रिकॉर्ड भी हो गए

मछलियों के गाए 184 गानें वैज्ञानिकों ने किए रिकॉर्ड

साल 2010 से लेकर 2014 के बीच वैज्ञानिकों के एक दल ने ग्रीनलैंड के आसपास के समुद्री इलाके में करीब 300 बोहेड व्हेल मछलियों के ग्रुप पर रिसर्च की। इस दौरान अंडरवॉटर माइक्रोफोन के द्वारा मछलियों की आवाजें भी रिकॉर्ड की गईं। पहले तो वैज्ञानिक सोच रहे थे, ये सिर्फ आपस में बातें कर रही हैं, लेकिन जैसे जैसे मछलियों की आवाजों का कलेक्शन बढ़ता गया। वैज्ञानिकों को समझ आया कि ये मछलियों की बातचीत नहीं बल्कि उनकी गायकी की आवाजें हैं। वैज्ञानिकों ने नोटिस किया कि व्हेल की इन आवाजों में गायकी जैसे उतार चढ़ाव के सुर हैं। साथ ही उनकी गायकी में आवाजों का उतार चढ़ाव भी बहुत जबरदस्त है। समंदर में मछलियों की आवाजों की रिकॉर्डिंग के दौरान वैज्ञानिकों ने कुल 184 गाने रिकॉर्ड किए, जो अपने आप में नायाब खोज है।

 

ज्यादातर नर व्हेल, मादा व्हेल के लिए गाते हैं गानें

जर्नल बायोलॉजी में छपी इस रिसर्च के मुताबिक समंदर के भीतर ज्यादातर नर व्हेल ही ये गाने गाते हैं। कभी अपने नर साथियों को आवाज लगाने के लिए तो कभी मादा व्हेल को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ये गाने गाए जाते हैं। गानों का ये संगीत बंसत से लेकर हल्की गर्मियों तक के मौसम में समंदर के भीतर हमेशा ही सुनाई देता है।

ये व्हेल मछलियां गा सकती हैं 100 से ज्यादा गानें,184 गानें तो रिकॉर्ड भी हो गए

कुछ मछलियां गाती हैं क्लासिकल तो कुछ गाती हैं जैज स्टाइल में

वॉशिंगटन यूनीवर्सिटी के ओशीनोग्राफर केट स्टैफोर्ड इस बारे में बताते हैं कि 12 से 16 मीटर आकार वाली हंपबैक व्हेल मछलियां समंदर के भीतर क्लासिकल म्यूजिक गाती हैं, वहीं उनसे कड़ी अधिक बड़ी यानि 18 मीटर तक आकार वाली बोहेड व्हेल जैज म्यूजिक गुनगुनाती हैं। कहने का मतलब यह है कि हंपबैक व्हेल एक सधी हुई लय में अपने बनाए रूल्स से गाना गाती हैं, लेकिन बोहेड व्हेल के लिए गुनगुनाने का कोई फिक्स नियम नहीं है। तभी तो उनके द्वारा गाए गए गाने वेस्टर्न जैज म्यूजिक के तरह काफी मस्ती भरे होते हैं।

इनपुट: रॉयटर्स

यह भी पढ़ें:

भूल जाइए मॉस्क्यूटो क्वाइल, क्योंकि चीन ने बनाया है ऐसा हथियार जो 2 किलोमीटर दूर से निपटा देगा मच्छरों की सेना को!

इस स्कूल में रोबोट बन गया है टीचर, जो 23 भाषाओं में पढ़ा सकता है और गुस्सा भी नहीं करता!

वैज्ञानिकों ने आधा ब्रह्मांड पार करके खोजा एक तारा, जिसकी दूरी जानकर दंग रह जाएंगे

International News inextlive from World News Desk