features@inext.co.in

KANPUR: पिछले काफी समय से ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रिलेशनशिप में हैं। ये दोनों खुद भी कह चुके हैं कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। कई मौकों पर इन दोनों सिलेब्रिटीज को साथ भी देखा गया है। हालांकि, कभी ये नहीं कहा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। लेकिन हाल में इनकी रिलेशनशिप पर काजोल भी मोहर लगाती नजर आईं। दरअसल, हुआ यूं कि एक शो के दौरान काजोल ने गलती से आलिया का नाम आलिया भट्ट की जगह आलिया कपूर ले लिया।

क्या! आलिया भट्ट बन गईं आलिया 'कपूर',जानें क्या है पूरा मामला

क्या होने वाली है शादी?

काजोल अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के लिए नेहा धूपिया के शो में पहुंची थीं। शो में गलती से काजोल ने आलिया भट्ट का नाम गलती से आलिया कपूर लिया। हालांकि, काजोल ने उसे तुरंत ठीक किया लेकिन तब तक काजोल का कहा हुआ उनके फैंस के बीच वायरल हो चुका था। जाहिर सी बात है कि जो भी ऐसी बात सुनेगा, वह यही सोचेगा कि जल्द ही आलिया और रणबीर की शादी हो सकती है। लेकिन अब आगे क्या होना है, ये तो किसी को नहीं पता।

क्या! आलिया भट्ट बन गईं आलिया 'कपूर',जानें क्या है पूरा मामला

बर्थडे के एक दिन पहले रणबीर-आलिया दिखे प्ले डेट पर, इस शख्स ने डेट को बना दिया खास

दीपिका बनेंगी एसिड पीडि़ता तो आलिया भी इस बायोपिक में नजर आने को तैयार, जानें कौन पडे़गा किस पर भारी

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk