RANCHI:इनोवेशन जेनरल के तहत सार्वजनिक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार(क्कह्मद्बद्वद्ग रूद्बठ्ठद्बह्यह्लद्गह्मच्ह्य न्2ड्डह्मस्त्रह्य द्घश्रह्म श्वXष्द्गद्यद्यद्गठ्ठष्द्ग द्बठ्ठ क्कह्वढ्डद्यद्बष् न्स्त्रद्वद्बठ्ठद्बह्यह्लह्मड्डह्लद्बश्रठ्ठ द्घश्रह्म ढ्ढठ्ठठ्ठश्र1ड्डह्लद्बश्रठ्ठ-द्दद्गठ्ठद्गह्मड्डद्य) के लिए पोर्टल पर रांची जिला प्रशासन की ओर से 'एनी' को लेकर ऑनलाइन आवेदन दिया गया था। दृष्टि बाधितों के लिए रांची जिला प्रशासन की पहल 'एनी' को स्क्रीनिंग कमेटी ने पहले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। गुरुवार को सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट, चाणक्यपुरी, विनय मार्ग, नई दिल्ली में दुनिया की पहली ब्रेल लिपि डिवाइस 'एनी' का पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन होना है। इसे लेकर डीसी रांची राय महिमापत रे को प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की ओर से पत्र लिखकर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के लिए अनुरोध किया गया है।

क्या है एनी डिवाइस

पुरस्कार योजना के अनुसार चरण 2 में स्क्रीनिंग कमेटी कॉल सेंटर से प्राप्त नागरिकों/ हितधारकों के फीडबैक की प्रस्तुति और विश्लेषण के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदनों का आगे मूल्यांकन करेगी। एनी दृष्टि बाधितों के लिए बनी सबसे अच्छी ब्रेल लिपि डिवाइस है। देश में पहली बार रांची के हरमू स्थित नेत्रहीन मध्य विद्यालय से ब्रेल स्मार्ट क्लास की शुरुआत की गई। जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रमंडलवार दो दिव्यांग स्कूल स्थापित कर उसमें बच्चों को अत्याधुनिक तरीके से शिक्षा दी जाए। एनी डिवाइस के माध्यम से जहां बच्चों को पढ़ने में आसानी होगी, वहीं ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी हो सकेगी।