यह ऐप जिंदगी में लाएगी रिलैक्स
कानपुर। ब्रीथ ऐप आपको रिलैक्स महसूस कराने के साथ ही दिमाग को शांत रखने में मदद करेगा। यानी इस ऐप की मदद से आप रोजाना होने वाले स्ट्रेस को कम कर सकते हैं। यह ऐप आपको नोटिफिकेशन के माध्यम से जानकारी देगा कि आपको कब ब्रीथ की आवश्यकता है। साथ ही आप इसमें कस्मटाइज भी कर सकते हैं कि आपको कितनी देर तक डीप ब्रीथिंग की आवश्यकता है।

ब्रीथ ऐप : सिर्फ एक मोबाइल ऐप आपको करेगी रिलैक्‍स और देगी हेल्दी लाइफस्‍टाइल

कैसे करें इस्तेमाल
इस ऐप का इस्तेमाल करना भी आसान है। इसमें आपको ब्रीदिंग का तरीका भी बहुत अच्छी तरह से बताया गया है। आपको केवल आंखें बंद करके लंबी सांसें लेनी है। ताकि आपका दिमाग शांत रहे और आप रिलैक्स महसूस कर सकें। इसमें एक मिनट से पांच मिनट तक के एक्सरसाइज हैं। इसकी खासियत है कि इसे उपयोग करने के लिए आपको समय या जगह का चयन करने की आवश्यकता नहीं है। इसका उपयोग आप कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस ऐप के जरिए आप अपनी हार्ट रेट को भी चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपको कितनी हार्ट रेट पर आपको डीप ब्रीथिंग की आवश्यकता है। आप रोजाना एक्सरसाइज करने के लिए ब्रीथ रिमाइंडर सेशन भी सेट कर सकते हैं। इस ऐप में आपको उपयोग के बाद फीडबैक भी प्राप्त होगा। जिसमें आप जान सकते हैं कि ब्रीथ ऐप के उपयोग से आपको कितना रिलैक्स मिला है।

कहां से करें डाउनलोड
यह आइओएस डिवाइस के लिए उपलब्ध है। इसे ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल आइफोन, आइपैड, आइपॉड आदि के लिए कर सकते हैं। एंड्रॉयड पर यह ऐप तो नहीं लेकिन इससे मिलते जुलते फीचर्स वाली कई ऐप्स उपलब्ध हैं, जिनमें Stop, Breathe & Think ऐप काफी पॉपुलर है।

व्हाट्सऐप से जुड़े इन 10 सवालों के जवाब क्या आपको मिले? यहां पढ़िए

फेसबुक बना रहा है हाईटेक AR ग्लासेस, अब लोग दुनिया देखेंगे फेसबुक की नजर से

4G से लेकर 7G तक, हर मुश्किल सवाल का जवाब मिलेगा यहां!

Technology News inextlive from Technology News Desk