31 मई को आएंगे उपचुनाव के परिणाम
नई दिल्ली (जेएनएन )।2019 के लोकसभा चुनाव में देश की सियासी दिशा तय करने वाले उत्तर प्रदेश में आज कैराना लोकसभा व नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में लगभग सभी दलों की साख दांव पर है। इसी के साथ ही बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र व नागालैंड में भी उपचुनाव के लिए मतदान एक साथ संपन्न होंगे।इन सभी सीटों पर मतदान के लिए विशेष तैयारियां की गई है। शाम 5 बजे तक मतदान होगा और परिणाम 31 मई को आएंगे।

कैराना लोकसभा सीट पर बिहार में उपचुनाव
कैराना लोकसभा उपचुनाव में 14 प्रत्याशियों में से एक लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन के रालोद को समर्थन देने के बाद अब चुनाव मैदान में 13 प्रत्याशी रह गए हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी मृगांका ¨सह व महागठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन में है। बिहार के जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव में दोनों गठबंधनों की पहली कठिन परीक्षा है। क्षेत्र की 70 फीसद आबादी मुस्लिम है। ऐसे में दोनों खेमों ने उम्मीदवारों का चयन भी उसी हिसाब से किया है।

उपचुनाव में झारखंड की इन सीटों पर भी मतदान
वहीं झारखंड के सिल्ली व गोमिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशियों ने पूरा जोर लगाया है। सिल्ली में 10 और गोमिया में 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें सिल्ली से आजसू प्रमुख पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो व गोमिया में भाजपा के माधव लाल सिंह और आजसू के लंबोदर महतो की प्रतिष्ठा दांव पर है। अपनी सदस्यता खोने वाले योगेंद्र प्रसाद तथा अमित महतो के भाग्य का भी फैसला होना है। दोनों की पत्नियां चुनाव मैदान में हैं।

पंजाब उत्तराखंड नागालैंड पश्चिम बंगाल महाराष्ट्र भी शामिल
इसी तरह पंजाब के शाहकोट विस का सियासी पारा भी चरम पर है।उत्तराखंड के थराली विधानसभा उपचुनाव के लिए भी आज ही मतदान होना है।नागालैंड में एक लोकसभा सीट पर मतदान होना है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की महेशतला विधानसभा सीट पूर्व विधायक कस्तूरी दास के निधन की वजह से आज के उपचुनाव में शामिल हैं।इसके अलावा महाराष्ट्र की दो लोकसभा सीटों पालघर और भंडारा-गोंडिया पर भी उपचुनाव के लिए मतदान होना है।

कुमारस्वामी ने माना विभागों के बंटवारे पर कांग्रेस संग नहीं बन रही बात, सोमवार को पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

निपाह वायरस ने ली 13 लोगों की जान : केरल में सैकड़ों संदिग्ध मरीज अस्पताल में भर्ती, पांच पीड़ित भेजे गए दिल्ली

National News inextlive from India News Desk