सात महीनों में लगातार बढ़ रहा है क्राइम का ग्राफ
फरियादियों की नहीं हो रही सुनवाई, कई उद्यमी कर चुके हैं पलायन
Meerut। शहर में क्राइम का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ रहा है। शहर में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण, रंगदारी, छेड़छाड़ के मामलों ने रिकार्ड तक तोड़ दिया है। छोटी-2 बातों पर हत्या जैसे संगीन अपराध हो रहे हैं। बावजूद इसके, पुलिस क्राइम कंट्रोल करने में नाकाम साबित हो रही है। हालत यह है कि क्राइम की बढ़ती क्राइम की घटनाओं से शहर के कई उद्यमी पलायन कर चुके हैं।
एंटी रोमियो स्क्वायड
सूबे में छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में एंटी रोमियो स्क्वायड दल के गठन के आदेश दिए थे। इसके तहत मेरठ में भी एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया था, जिसकी डयूटी महिला कॉलेज, स्कूल, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाई गई थी, लेकिन कुछ दिन तो एंटी रोमियो स्क्वायड कॉलेजों के बाहर तैनात दिखी। लेकिन इसके बाद अब वह नदारद नजर आती है। जिससे शहर में लगातार छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही है। एंटी रोमियो स्क्वायड दल ठप पड़ा हुआ है।
एंट्री हयूमन ट्रैफिक यूनिट
महिलाओं व बाल अपराधों को रोकने लिए बनाई गई एंटी हयूमन ट्रैफिक यूनिट में अभी तक 250 मुकदमें दर्ज हो चुके है। लेकिन अभी तक 50 मुकदमों का ही निस्तारण हुआ है। सभी मुकदमें कोर्ट में विचाराधीन है। इसके साथ वहां पर दिन भर बीस से पच्चीस शिकायतें आफिस में आती है। सभी शिकायती पत्रों पर जांच के बाद कार्रवाई की जाती सर्राफा व्यापारियों के साथ कई बार पुलिस की वर्दी पहनकर लूट हो चुकी है। इसलिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस ने सर्राफ व्यापारियों का साथ देने का वायदा किया है।
व्यापारी प्रकाेष्ठ भी ठप
गौरतलब है कि डेढ़ साल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए व्यापारी प्रकोष्ठ का गठन किया था। जिसमें व्यापारियों के मुकदमों को हल करना था। इसमें लखनऊ से ही पहले सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला को इसका नोडल अधिकारी बनाया था। इसके बाद इसका नोडल अधिकारी एसपी क्राइम शिवराम यादव को बना दिया था। अभी भी यह सुरक्षा प्रकोष्ठ बंद पड़ा हुआ है।
शहर में दिनदिहाड़े व्यापारियों के साथ लूटपाट हो रही है। व्यापारियों से रंगदारी मांगी जा रही है। बदमाशों के डर से व्यापारी मेरठ से अपना उद्योग भी समेट कर दूसरे जिलों में जा रहे है। पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है।
नवीन गुप्ता
अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ
व्यापारियों के लिए बना गया सुरक्षा प्रकोष्ठ आज तक नहीं शुरू किया गया। जिसमें व्यापारियों को सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। शहर में अपराध लगातार बढ़ रहा है।
मनोज गर्ग
अध्यक्ष, नील गली सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन
शहर में छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। सूचना देने के बाद भी पुलिस आधे घंटे लेट पहुंचती है। जिससे मनचले पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो जाते है।
सरोज मेहता
मैनेजर, स्पोटर््स कंपनी
स्कूल जा रही युवतियों से मनचले दिनदहाड़े छेड़छाड़ करते हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। ऐसी कई घटनाएं पुलिस के सामने आ चुकी है। पुलिस मनचलों पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
रेशमा
एलएलबी स्टूडेंट
कॉलेज की युवतियों के साथ हो रही छेड़छाड़ के लिए बनाया गया एंट्री रोमियो स्क्वायड दल स्कूलों के बाहर से गायब है.मनचले इसका फायदा उठा रहे है।
पूनम गोयल
प्रिंसिपल, दुर्गा बाड़ी इंटर कालेज
1. शहर में क्यों बढ़ रहा है लगातार क्राइम का ग्राफ?
शहर में क्राइम रोकने के लिए लगातार एनकाउंटर किए गए है। कई बदमाशों को गिरफ्तार भी किया गया है। इनामी बदमाश सरेंडर करके दूसरे जिलों की जेल में शिफ्ट हो गए है। पुलिस क्राइम का ग्राफ कम करने पर जोर दे रही है।
2. युवतियों व महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ से कब मिलेगी आजादी?
युवतियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग से महिला पुलिस कर्मियों की कॉलेज व स्कूलों के गेट पर तैनाती की गई है। मनचलों की गिरफ्तारी के लिए कालेजों के बाहर सीसीटीवी कैमरें भी लगाए गए है।
3. व्यापारियों से रंगदारी मांगें जाने के मामले में पुलिस क्या कदम उठा रही है?
भाजपा पार्षद राजीव गुप्ता उर्फ काले व किठौर के एक व्यापारी के साथ रंगदारी का मामला सामने आया था। पुलिस ने दोनों को सुरक्षा उपलब्ध करा दी थी। अब रंगदारी का कोई मामला सामने नहीं आया है।
4. मुख्यमंत्री के आदेश पर बना व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ, एंटी रोमियो दल क्यों पड़ा है ठप?
व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी एसपी क्राइम शिवराम यादव है। उसमें लगातार व्यापारियों की सुरक्षा संबंधित मामले अपडेट हो रहे है। एंटी रोमियो दल को दुबारा से शुरू कराया जाएगा।
5. फरियादों की क्यों नहीं होती है थानों में सुनवाई?
यह बात सही है कि थानों में फरियादों की सुनवाई नहीं होती है इसलिए सभी फरियादी एसएसपी ऑफिस में आते है। क्राइम मीटिंग में भी सभी इंस्पेक्टर व एसओ को निर्देश जारी कर रखे है कि थाने में आने वाले सभी फरियादियों की सुनवाई हो।
राजेश कुमार पांडे
एसएसपी
पुलिस कंट्रोल रूम
9454401587, 100
एसएसपी - 9454400297
एसपी सिटी - 9454401099
विपक्षी पार्टी शहर में क्राइम का ग्राफ बढ़ने का दावा कर रही है, जबकि शहर में क्राइम का ग्राफ कम हुआ है। गोहत्या, राहजनी, पशु चोरी, गाडि़यों के कटान, रंगदारी आदि मामलों में कमी आई है। लगातार लोगों की थानों में सुनवाई भी हो रही है।
सत्यवीर त्यागी भाजपा ि1वधायक
सात महीने पुराने आंकड़े
चेन स्नेचिंग - 242
चोरी - 819
अपहरण - 4
रंगदारी - 4
छेड़छाड - 95
हत्या - 34
दुष्कर्म - 25
लूट - 24
डकैती - 9
नारी सुरक्षा के उपाय
ट्रैफिक एंजिल पुलिस बल
परिवार परामर्श केंद्र
एंटी रोमियो स्क्वायड
शक्ति वाहन
महिला शक्ति पुलिस
पुलिस महिला सेल
एंटी रोमियो ट्रैफिकिंग यूनिट
महिला थाना
परिवार परामर्श केंद्र
वूमन सेल