-सीबीएसई 12वीं के एग्जाम में संयुक्त रूप से बनी डिस्ट्रिक्ट टॉपर
-मानविकी वर्ग की दोनों स्टूडेंट्स 98.8 परसेंट मिले मार्क्स
VARANASI
सीबीएसई 12वीं के एग्जाम 2018 में इस साल भी गर्ल्स का दबदबा कायम रहा। सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल की जान्हवी संजय व सनबीम स्कूल, वरूणा की राम्या सिंह 98.8 परसेंट मार्क्स हासिल कर बनारस में परचम लहराया है। दोनों ही संयुक्त टॉपर्स मानविकी ग्रुप की हैं। इलाहाबाद रीजन के मेरिट लिस्ट जारी न होने से भ्रम की स्थिति बनी रही। सीबीएसई ने बारहवीं का रिजल्ट शनिवार को दोपहर करीब 12.30 बजे डिक्लेयर किया। रिजल्ट जारी होते ही छात्र साइबर कैफे व स्मार्टफोन पर अपना परिणाम जानने के लिए जुट गए। रिजल्ट देखने के बाद स्टूडेंट्स ने पैरेंट्स और टीचर्स का आशीर्वाद लिया। उधर बधाई का सिलसिला भी देर शाम तक जारी रहा। दूसरे ओर रिजल्ट को लेकर स्कूल्स ने अपने-अपने दावे किए।