ष्ट॥न्ढ्ढक्चन्स्न्: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची से चाईबासा में बनने जा रहे मेडिकल कॉलेज सह 300 बेड वाले अस्पताल का ऑन लाईन शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने टाटा कॉलेज चाईबासा के प्रागंण में सारी तैयारी कर ली है। यहां पर कोल्हान प्रमंडलीय स्तर पर सहियाओं का सम्मेलन का भी आयोजन किया जायेगा। इस सम्मेलन में सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम व पूर्वी सिंहभूम जिला से सहियाएं भाग लेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोल्हान के सहियाओं से रविवार को टाटा कॉलेज मैदान में सीधी बात भी करेंगे। 5000 से ज्यादा लोगों के बैठने का स्थान पंडाल में सुनिश्चित किया गया है। प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिये दो बड़े-बड़े एलइडी लगाये गये हैं। साथ ही वीडियो कॉफ्रें¨सग की भी सुविधा की गयी है। नेटवर्क की जिम्मेदारी भारतीय दूर संचाल निगम को सौंपी गयी है। नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे साहियाओं से वार्ता करेंगे। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तृत जारकारी देंगे। पश्चिम सिंहभूम में यह पहला मौका है जब पीएम नरेंद्र मोदी साहियाओं से सीधे वार्ता करेंगे। इससे पूर्व कभी भी इस तरह का कार्यक्रम चाईबासा में आयोजित नहीं किया गया था।

लिया तैयारी का जायजा

उपायुक्त अरवा राजकमल व एसपी क्रांति कुमार ने शनिवार की शाम को टाटा कॉलेज मैदान में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सारी सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही कानून व्यवस्था की भी जांच की। वहीं, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वीआइपी के लिये अलग द्वार का निर्माण किया गया जबकि आम जनता व साहियाओं के लिये अलग-अलग द्वार बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा शामिल होंगे। सभी विधायक व जनप्रतिनिधियों को भी विशिष्ट अतिथि के रूप में निमंत्रण भेजा गया है।

योजना की शुरुआत रांची में

इस कार्यक्रम में पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री द्वारा अयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ रांची में दिन के बारह बजे होगी और उसी समय से चाईबासा टाटा कॉलेज के प्रागंण में जिलेवासी सिधा लाईव देख सकेगें। बताया गया की इस दौरान श्री मोदी कार्यक्रम का सिधा प्रशारण करते हुए आयुष्मान भारत योजना से मिलने वाली लाभ की जानकारी देंगे। वहीं वर्षो पुरानी मांग चाईबासा के लोगों को मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल निर्माण का शिलान्यास ऑनलाईन करेंगे। मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल जहां बनेगी यानी उलीझाड़ी का वीडियो व कॉलेज के मॉडल का लाइव प्रसारण लोगों को दिखाया जायेगा और निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों को किन किन सुविधाएं मिलेगी उसकी भी जानकारी दी जायेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्षमण गिलुवा सहित जिला प्रशासन के सभी विभाग के पदाधिकारी व स्वास्थय विभाग पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।