KANPUR : चकेरी में मंगलवार को दो शातिरों ने विनीता त्रिपाठी से टप्पेबाजी कर चेन पार कर दी। विनीता रामादेवी नीलकंठ मार्केट निवासी सुघर लाल की पत्नी है। वह सुबह वट सावित्री की पूजा कर घर लौट रही थी। तभी दो शातिरों ने रास्ते में उनको रोककर परिवार में संकट आने का झांसा दिया। जिसे सुनकर वह डर गईं। संकट से बचने के लिए शातिरों ने शुद्धीकरण कराने का झांसा दिया और उनकी चेन उतरवा ली। दोनों ने कहा कि अब आप आंख बंद करिए। विनीता ने जैसे ही आंख बंद की। दोनों वहां से भाग गए। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।