JAMSHEDPUR: भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ रविवार को शुरू हो गया। छठ व्रतियों ने दोपहर बाद स्नान व पूजा-पाठ करके कद्दू (लौकी) की सब्जी, चने की दाल व चावल बनाकर खाया, तो इसके बाद परिजन-मित्रों ने भी इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। अब वे सोमवार को खरना करेंगी, जिसमें रोटी और गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगी। खरना के बाद व्रती निर्जला उपवास पर रहेंगी, जिसका समापन बुधवार को उदयाचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित करने के साथ होगा। इससे पूर्व ठेकुआ (प्रसाद) बनाने के लिए व्रतियों ने गेहूं धोया और खाट या चौकी पर सुखाया। इस दौरान महिलाएं छठ का गीत गा रही थीं।

सूर्य ही साक्षात देव

साकची स्थित शीतला मंदिर के पुजारी पं। कमला नारायण चौबे ने बताया कि ¨हदू देवी-देवताओं में सूर्य ही साक्षात देव हैं, जिनके दर्शन मात्र से सुख-आरोग्य मिलता है। इस पर्व में स्वच्छता का बहुत महत्व है। प्रसाद बनाने से लेकर पूजन संपन्न होने तक साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। प्रसाद बनाने के लिए मिट्टी के चूल्हे या नए ईट का ही प्रयोग किया जाता है। प्रसाद में तेल का प्रयोग नहीं किया जाता, सिर्फ घी का इस्तेमाल होता है। व्रती के घर में पर्व के दौरान लहसुन-प्याज का प्रवेश वर्जित रहता है। नहाय-खाय के साथ ही फल व पूजन सामग्री की खरीदारी भी शुरू हो गई। वैसे सोमवार को बाजार में ज्यादा भीड़ रहेगी। रविवार को स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा सूप, फल व पूजन सामग्री का वितरण शुरू हो गया, जो सोमवार व मंगलवार को भी जारी रहेगा।

आम की लकड़ी ही शुद्ध

छठ का प्रसाद बनाने में आम की लकड़ी का विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। पं। कमल नारायण चौबे ने बताया कि सभी वृक्ष में आम को ही सबसे शुद्ध और पवित्र माना जाता है। आम के पेड़ में पतझड़ नहीं होता है, वहीं इसके जलने से प्रदूषण नहीं होता। पर्यावरण शुद्ध होता है, इसलिए ¨हदू धर्म के सभी पर्व-त्योहार में आम के पत्ते और लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है।

घाटों की हुई मरम्मत

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न् घाटों पर शनिवार को नगर निगम सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा साफ-सफाई तथा घाटों की मरम्मति करायी गयी। सुबह में नगर निगम की ओर से सात जेसीबी एक रोड रोलर व दो सौ सफाईकर्मियो की मदद से छठघाटो की पहुंच पथ का निर्माण कराया गया। वहीं छठ घाटो का समतलीकरण का काम किया गया। आदित्यपुर-2 मार्ग संख्या 32 छठ घाट में जन कल्याण मोर्चा के कार्यकर्त्ता व नगर निगम की टीम द्वारा सफाई करायी गयी। इसके अलावे कुलुपटांगा छठ घाट की पहुंच पथ को नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव के देख-रेख में मरम्मति कराया गया। वहीं पार्किंग के लिए स्थल का निर्माण कराया गया। आदित्यपुर के राममड़ैया छठ घाट में पार्षद रंजन सिंह व समाजसेवी नगीना सिंह के द्वारा जेसीबी के माध्यम से मरम्मति व साफ-सफाई कराया गया। इस दौरान कमलेश सिंह आदि उपस्थित थे।

व्यवसायी संघ ने की प्रकाश की व्यवस्था

आदित्यपुर व्यवसायी संघ के द्वारा छठ घाट पर 40 हैलोजन लाईट पांच जेनरेटर की मदद से लगाया गया है। संघ द्वारा घाट पर स्टेज बनाया गया, जहां पर छठव्रतियों के लिए सेवाऐं उपलब्ध रहेगी। इस घाट को मेयर विनोद श्रीवास्तव की देखरेख में कराया जाएगा।

जन कल्याण मोर्चा ने की प्रकाश की व्यवस्था

मार्ग संख्या 32 छठ घाट पर जनकल्याण मोर्चा के द्वारा 5 लाईट टावर लगाया गया है। मोर्चा की शिविर में छठव्रतियों के लिए पूजन समाग्री का वितरण किया जाएगा। शनिवार को छठ घाट की सफाई के दौरान अध्यक्ष ओमप्रकाश, अशोक कुमार, राजेन्द्र, अंकित, अमरेश आदि उपस्थित थे।

50 क्वींटल आम की लकड़ी का वितरण

नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष सह पार्षद पुरेन्द्र नारायणसिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर विकास समिति, न्यू डिस्के क्लब व राम मंदिर नवयुवक दुर्गापूजा कमिटी द्वारा कुलुपटांगा मैदान में तीसरे दिन पूजन सामाग्री वितरण समारोह के तहत छठव्रतियों के बीच 50 क्वींटल आम की लकड़ी, 1 हजार ईट का वितरण किया गया। कार्यक्त्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद अर्थ नेक्सेस के निदेशक अमित श्रीवास्तव, रमेश कुमार, सिटी मैनेजर जितेंद्र कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद संदीप कुमार साहू, अवधेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

समिति लगायेगी प्रदर्शनी

खरना के अवसर पर कुलुपटांगा छठ घट पर सरकार की कल्याणकारी योजनाए जिसमें आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, नशा मुक्ति आदि से जुड़े प्रदर्शनी लगाया जाएगा।

मार्ग संख्या 14 में सूप व लौकी का वितरण

आदित्यपुर-2, मार्ग संख्या 14 में झारखंड विकास मोर्चा ने मुकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में छठव्रतियों के बीच सूप व लौकी का वितरण किया गया। इस अवसर पर आरआइटी थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह, राणा सिंह, अंबुज कुमार आदि उपस्थित थे।

फाउंडेशन ने किया फल वितरण

आदितयपुर-2, मार्ग संख्या 4 में शिविर लगाकर अर्जून सुमन फाउंडेशन के द्वारा छठव्रतियों के बीच नारियल, गागर समेंत कई प्रकार के फल का वितरण किया गया। कार्यक्त्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह, विजय मिश्रा, सुरेशधारी, अर्जून यादव, पांडी मुखी, देवप्रकाश देवता, श्रीनिवास यादव, आरके अनिल, संतोष यादव, दिनेश यादव आदि उपस्थित थे।

वार्ड 15 में पार्षद ने कराया छठ घाट की सफाई

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 के बैंक कॉलोनी, निर्मल नगर व रैन बसेरा में सफाई व स्ट्रीट लाईट का मरम्मति का काम वार्ड पार्षद नथुनी सिंह ने संपन्न कराया।