- कहीं रंगारंग कार्यक्रम तो कहीं हुई प्रतियोगिताएं

- सभी ने अपने एक अलग अंदाज में सेलिब्रेट की चाचा नेहरू की जयंती

BAREILLY:

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू यानि चाचा नेहरू का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। एक तरफ जहां शहर के स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम हुए तो वहीं दूसरी ओर नेताओं ने भी जगह-जगह मूर्तियों पर माल्यार्पण कर सेलीब्रेट किया। सामाजिक संस्थाओं ने भी चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए। इस्लामियां ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज में मेले का अयोजन किया गया, जिसमें टीचर्स ने फूड स्टॉल लगाए। साथ ही प्रतियोगिता का भी आयोजन किया।

जीआरएम में भी रही धूम

नैनीताल रोड स्थित जीआरएम स्कूल के जूनियर विंग के को-ऑर्डिनेटर शशि शर्मा ने छोटे-छोटे बच्चों के लिए कैंपस में ही पिकनिक का आयोजन किया। सीनियर विंग कैंपस और डोहरा रोड कैंपस में टीचर्स ने पोयम, जोक्स सुनाकर सभी को खूब हंसाया।

मेले के बाद आर्दशों के बारे में दी जानकारी

प्राथमिक विद्यालय अंगूरी में भी बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें स्टूडेंट्स ने कई तरह की दुकानें लगाईं। वहीं प्राथमिक विद्यालय जासपुर भद्पुरा में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर बच्चों को नेहरू के जीवन और आर्दशों के बारे में जानकारी दी। विष्णु बाल सदन जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को खेलकूद, बैक काउंटिंग, टेबल ड्राइंग आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। माध्यमिक विद्यायल में स्वच्छता का संदेश देते हुए कई रंगारंग कार्यक्रम किए। जिसमें चीफ गेस्ट भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष रहे। वहीं संजय नगर स्थित क्रिएथिक्स पब्लिक स्कूल में भी नेहरू की जयंती को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए।

रंगारंग कार्यक्रम ने जीता सभी का मन

थ्री डॉट्स स्कूल में स्टूडेंट्स ने डांस, कव्वाली, सिंगिंग की बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। अल्मा मातेर स्कूल में बच्चों ने यूनिक ड्रेस में हाथों में फूल लेकर सबको अपनी ओर आकर्षित किया। जिसके बाद खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। पद्मावती स्कूल में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम किए और बाद में कई सारे गेम्स खेले।

गरीब बच्चों को दिए गिफ्ट

युवा बरेली सेवा क्लब ने भी स्टेडियम रोड पर रह रहे गरीब बच्चों को बाल दिवस पर गिफ्ट देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की। राजीव गांधी स्टडी सर्किल ने चाचा नेहरू के जन्मदिन पर एक गोष्ठी का आयोजन किया।

राजनीतिक पार्टियों ने भी मनाई जयंती

शहर में राजनैतिक पार्टियां भी किसी से कम नही रही। उन्होनें भी नेहरू जी के जन्मदिन को सेलीब्रेट किया। महानगर कांग्रेस पार्टी ने चौकी चौराहा स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

थैलिसिमिक बच्चों के लिए किया रक्तदान

आईएमए में भी बाल दिवस पर कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। जिसके बाद क्विज कॉम्पिटीशन हुआ। इसके साथ ही थैलिसिमिक बच्चों के लिए ब्लड डोनेशन कैम्प भी लगाया गया जिसमें करीब 55 लोगों ने रक्तदान किया। जिसके बाद प्रतियोगी बच्चों को गिफ्ट भी दिए गए।