meerut@inext.co.in

MEERUT : लिसाड़ी गेट में पतंगबाजी में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। जिसमें चलते दोनों पक्षों की तरफ से चार लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने दोनों तरफ से घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लिसाड़ी गेट थाने में मामला दर्ज किया गया।

क्या है मामला

लिसाड़ी गेट के ईदगाह गोल्डन कालोनी में मेहराज का परिवार रहता है। उसके पड़ोस में इमरान भी रहता है। रविवार को पतंगबाजी को लेकर दोनों पक्षों ने छत पर डीजे लगा रखा था। पतंगबाजी करते हुए दोनों पक्षों में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में पहले तो जमकर लाठी डंडे चले। इसके बाद दो पक्षों में फायरिंग हुई। जिसमें चार लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट रघुराज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।

चाइनीज मांझे से कटा पैर

चाइनीज मांझे से एक व्यक्ति का पैर कट गया। उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। भावनपुर थाना क्षेत्र के जेल रोड पर रामलखन साइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान पैर चाइनीज मांझे से उलझ गया। इसके बाद उसके पैर से खून निकलना शुरू हो गया। देखा तो उसका पैर कट चुका था। लोगों ने उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

मेरठ : परतापुर में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या

Crime News inextlive from Crime News Desk