छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र :एवरेस्ट विजेता व पद्मश्री से सम्मानित बछेंद्री पाल का कहना है कि एवरेस्ट पर चढ़ने से भी बड़ी चुनौती गंगा की सफाई है। गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए हमें अपनी मानसिकता बदलनी होगी। गंगा में लोग पूजा सामग्री डाल और किनारे शौच कर गंदगी फैला रहे हैं। हरिद्वार से पटना आने में हमारी टीम ने 55 हजार किलो कचरा निकाला तथा सात लाख लोगों के बीच जागरूकता फैलाई। उन्होंने गंगा की सफाई के लिए महिलाओं और लड़कियों से आगे आने की अपील की।

मिशन में रहे सफल

बुधवार को बिष्टुपुर स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बछेंद्री ने कहा, एक ही जिंदगी है। कुछ ऐसा करो लोग वर्षो आपको याद रखें। सपना देखो और उसे पूरा करो। हमने 1994 में भी ज गंगा सफाई अभियान किया था। उसी समय यह सपना देखा था कि एक दिन पूरे देश में गंगा की सफाई को लेकर जागरूकता अभियान फैलाऊंगी। आज उस मिशन में हम सफल रहे।

अंधविश्वास को खत्म करने पर फोकस

गंगा की सफाई से पहले आस्था के नाम पर समाज में फैली अंधविश्वास की सफाई जरूरी है, तभी गंगा अविरल, स्वच्छ व निर्मल होगी। गंगा को बचाने के लिए बछेंद्री की सेना पिछले एक महीने से मिशन गंगे अभियान पर थी। पांच अक्टूबर से हरिद्वार से शुरू हुआ यह अभियान मंगलवार को पटना में खत्म हुआ। अभियान दल में सात एवरेस्ट विजेता सहित 40 लोग शामिल थे।