GORAKHPUR: शारदीय नवरात्र के पहले दिन गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत रूप से सीएम सह गोरक्षपीठाधीश्वरमहंत योगी आदित्यनाथ ने वैदीक मंत्रों के बीच कलश स्थापना किया। सबसे पहले सीएम ने नाथ पूजा की। उसके बाद मंदिर में स्थापित दुर्गा जी के मंदिर में कालभैरव की पूजा हुई। वहां रखे गए त्रिशुल आदि शत्रों को गोरक्षपीठाधीश्वर ने साधु संत व संस्कृत विद्यापीठ के छात्रों को दिया। इसके बाद शोभा यात्रा मठ के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ के नेतृत्व में निकाला गया। जो भीम सरोवर की परिक्रमा की तथा सरोवर में अस्त्र शस्त्रों को स्नान कराया गया। बाद में फिर से अस्त्र शास्त्रों को दुर्गा मंदिर में स्थापित किया गया।

कलश स्थापना व परिक्रमा के बाद शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई। पूजा में गोरक्षपीठाधीश्वर ने सभी देव विग्रहो का षोडशोपचार पूजन के साथ श्रीदुर्गा सप्तशती का पाठ किया। पाठ मठ के पुरोहित पं। रामानुज त्रिपाठी के नेतृत्व 11 पडितों द्वारा सम्पन्न कराया गया। उसके बाद आरती हुई। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को सीएम ने ने आशीर्वाद दिया।