- राजधानी लखनऊ में सीएनजी 1.30 रुपए महंगी

दाम

अब : 56.16 रुपए प्रति किलो

पहले : 54.84 रुपए प्रति किलो

 

LUCKNOW : तेल के दामों में हो रही लगातार बढ़ोतरी के बाद अब कम्प्रेस नेचुरल गैस (सीएनजी) के दामों में भी इजाफा हो गया। दिल्ली में सीएनजी की कीमतें बढ़ने के बाद अब लखनऊ में भी इनके दाम बढ़ा दिए गए हैं। लखनऊ में बुधवार से सीएनजी 56.15 रुपए प्रति किलो मिलेगी। ग्रीन गैस के मुख्य प्रबंधक एसपी गुप्ता के अनुसार गैस के खरीद मूल्य में इजाफा होने के कारण यह बढ़ोतरी हुई है। इसी के चलते 1.30 रुपए दाम बढ़ाए गए। लखनऊ में सीएनजी के दाम लगातार ऊपर नीचे हो रहे हैं। गौरतलब है कि बीते 23 अप्रैल को सीएनजी के दामों में 3.15 रुपए की की कमी भी की गई थी।


 

बढ़ रहे दाम

27 अप्रैल : 50 पैसे

 

31 मार्च : एक रुपए