वाराणसी (पीटीआई)। बनारस लोकसभा सीट पर पीएम मोदी से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने अजय राय को मैदान में उतारा है। पार्टी ने गुरुवार को यह फैसला लिया। पहले यह अफवाहें थी कि कांग्रेस की तरफ से इस सीट पर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा कांग्रेस ने गोरखपुर सीट पर भाजपा के रवि किशन को कड़ी टक्कर देने के लिए मधुसूदन तिवारी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने 2014 में भी मोदी के खिलाफ अजय राय को मैदान में उतारा था। वह मोदी और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल के बाद तीसरे स्थान पर रहे।

कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी प्रेमा अवस्थी भाजपा में हुईं शामिल

सस्पेंस बुरी चीज नहीं होती

बता दें कि पिछले हफ्ते जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या वह अपनी बहन को पीएम मोदी के खिलाफ खड़ा करेंगे, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मैं आपको सस्पेंस में रख रहा हूं। सस्पेंस हमेशा बुरी चीज नहीं होती है।' इसी बयान के बाद कयास लगाया जा रहा था कि बनारस सीट पर कांग्रेस की तरफ प्रियंका को उतारा जा सकता है। बता दें कि प्रियंका गांधी इन दिनों चुनाव प्रचार को लेकर काफी व्यस्त हैं। वह फिलहाल, झांसी में अपना रोड शो कर रही हैं। उनके साथ भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं।