-कांग्रेस सेवादल ने भारत माता मंदिर से निकाला तिरंगा मार्च

-राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने किया नेतृत्व

VARANASI

कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने बनारस में गुरुवार को तिरंगा मार्च निकाला। नौ अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेजनों ने तिंरगा मार्च निकाला। भारत माता मंदिर से सुबह 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने विशिष्ट लोगों प्रो। जयप्रकाश त्रिपाठी, सेंट्रल बार के अध्यक्ष प्रभुनाथ पांडेय, प्रो। एमएम वर्मा, केडीएन राय, प्रो। क्षेमेंद्र त्रिपाठी, प्रो। अवधेश सिंह व उद्यमी आरके चौधरी को अंगवस्त्रम भेंट कर व राष्ट्रध्वज प्राप्त कर मार्च रवाना किया। इस बीच हाथ में तिरंगा झंडा लिए कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। मार्च मलदहिया, लहुराबीर से होते हुए टाउनहाल पहुंचा। जहां महात्मा गांधी व कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मार्च समाप्त हुआ। उधर रास्ते में स्थित विभिन्न विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया गया।

गंगा जमुनी को खत्म करने की साजिश

राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि हमारे देश के संविधान को कमजोर करने के लिए बीजेपी और आरएसएस के लोग पर्दे के पीछे से काम कर रहे हैं। देश के साथ मौजूदा हालात में धोखाधड़ी हो रही है, इसलिए अब कहना पड़ रहा है कि कुशासकों अब गद्दी छोड़ो और इसी नारे को लेकर देश के सभी राज्यों में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता तिरंगा मार्च निकाल रहे हैं। मार्च में डॉ। राजेश मिश्रा, अजय राय, डॉ। प्रमोद पांडेय, दीपक सिंह, प्रजानाथ शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, सीताराम केशरी, प्रेमशंकर तिवारी, डॉ। संजय चौबे, रामसुधार मिश्र, पूनम कुंडू, वीणा पांडेय, किरण सिंह, राघवेंद्र चौबे, विकास सिंह, प्रिंस राय, राकेश चंद, विश्वनाथ कुंवर, विनय शादेजा, ओकास अंसारी, संजय सिंह डॉक्टर, शैलेंद्र किशोर, मनोज द्विवेदी, ओपी पांडेय सहित अन्य शामिल रहे। संयोजन जिलाध्यक्ष हरीश मिश्रा व महानगर अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया।