-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को मनाया सद्भावना दिवस के रूप में

-कांग्रेसजनों व रेलकर्मियों ने किया विभिन्न आयोजन

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

भारत रत्‍‌न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 74वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को पौधरोपण तो कहीं शपथ लिया गया। कांग्रेस सेवादल की ओर से अवधूत भगवान राम आश्रम, मंडुआडीह में 74 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ। प्रमोद पांडेय ने कहा कि आज सेवादल का योद्धा पौधा लगाकर शांति और सद्भावना का संदेश देश भर में दे रहा है। प्रदेश संगठन मंत्री संजय चौबे ने कहा कि राजीव गांधी ने 32 साल पहले ही देश में कम्प्यूटर क्रांति ला दिया था। रामसुधार मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी गावों के विकास के हिमायती थे। कार्यक्रम में मनोज द्विवेदी, हरीश मिश्रा, जितेन्द्र श्रीवास्तव, बबलू बिन्द, अनूप अग्रवाल, रंजीत सेठ, रीता दुबे, सुनील कुमार, सुभाष बिन्द, किशन विश्वकर्मा, होरी बिन्द, रवि बिन्द, अनुराग बरनवाल आदि रहे।

संचार क्रांति के थे जनक

इसी क्रम में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्‍‌न राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गयी। नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे। इस दौरान अमन यादव का सम्मान किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने किया। इस अवसर पर सीताराम केसरी, अजय राय, राजेश मिश्रा, प्रमोद पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह, दुर्गा प्रसाद, दिनेश तिवारी, ओम प्रकाश ओझा, पूनम कुंडू आदि उपस्थित रहे। इसके पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, चिरईगांव द्वारा आशापुर राजीव चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में रामसुधार मिश्र, ब्लाक अध्यक्ष मनीष सिंह, अवधेश पाण्डेय, विपिन मिश्र, वैभव मिश्र, तहसीलदार राम आदि शामिल रहे।

रेलकर्मियों ने लिया शपथ

एनई रेलवे वाराणसी डिवीजन के तत्वावधान में सोमवार को डीआरएम ऑफिस में सद्भावना दिवस मनाया गया। डीआरएम एसके झा ने कर्मचारियों एवं शाखाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। कहा कि जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव त्याग कर भारतवासियों को भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करना चाहिये। इस अवसर एडीआरएम पीसी जायसवाल, अजय वाष्र्णेय, प्रतीक सिंह, एमके सिंह, आशुतोष पांडेय, अशोक कुमार समेत यूनियन के पदाधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में डीएलडब्ल्यू में भी सम्प्रदायिक सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वागत कक्ष में विमल राउत प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाया।