- वोट पाने में सबसे पीछे और खर्च में रहे राजबब्बर सबसे आगे

-

आगरा। लोकसभा चुनाव में किसने कितना खर्चा किया, इसका ब्योरा प्रत्याशियों ने प्रस्तुत कर दिया है। सर्वाधिक खर्चा करने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट के प्रत्याशी राजबब्बर हैं। वहीं दूसरे नम्बर पर राजकुमार चाहर और तीसरे स्थान पर बसपा के मनोज कुमार सोनी रहे हैं।

70 लाख की है लिमिट

लोकसभा चुनाव में कितना खर्चा किया जा सकता है, इसकी लिमिट चुनाव आयोग द्वारा 70 लाख रुपये निर्धारित की थी। हालांकि निर्धारित चुनाव खर्च की लिमिट को किसी ने पार तो नहीं किया, लेकिन खर्चा करने में सबसे आगे राजबब्बर रहे हैं। ये बात अलग है कि जो चुनावी खर्चा दर्शाया गया है, वह हकीकत से परे है।

तीन लाख किया है कम खर्च

खर्च की निर्धारित राशि से राजबब्बर ने करीब तीन लाख से कम ही खर्चा किया है। वहीं राजकुमार चाहर ने करीब बीस लाख और मनोज कुमार सोनी ने करीब चालीस लाख कम ही खर्च किए हैं।

इस प्रकार किए हैं खर्च

- कांग्रेस के राजबब्बर 67,17,645

- राजकुमार चाहर 49,73,489

- मनोज कुमार सोनी 26,70,794

कम खर्च में प्रदेश में पाया दूसरा स्थान

भाजपा के सांसद राजकुमार चाहर ने सबसे कम खर्च में प्रदेश में सबसे बड़ी दूसरी जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राजबब्बर को करीब पांच लाख वोटों की अंतर से पराजित किया है।