कानपुर। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आज आठ राज्यों के लिए 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। खास बात तो यह है कि कांग्रेस ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए गुजरात की कई सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। गांधीनगर और जामनगर सीट पर कई प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हो रही थी। कांग्रेस के आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर जारी सूची के मुताबिक गांधीनगर सीट से मौजूदा विधायक सीजे चावड़ा को चुना है।

कांग्रेस ने जारी की 20 कैंडीडेट की लिस्ट,शाह के खिलाफ डाॅ. चावड़ा को उतारा

सीजे चावड़ा का मुकाबला यहां अमित शाह से होगा

सीजे चावड़ा का मुकाबला यहां भाजपा के प्रत्याशी अमित शाह से होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। खबरों की मानें ताे कांग्रेस पहले अमित शाह के खिलाफ एक बड़ा और मजबूत उम्मीदवार खड़ा करने की कोशिश कर रही थी लेकिन बाद में फैसला बदल गया। वहीं गुजरात की जामनगर सीट से भी कांग्रेस ने मुरुभाई कंडूरिया को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले इस सीट पर हार्दिक पटेल का नाम चर्चा में था।

राज्यसीटप्रत्याशी
गुजरातगांधीनगर डाॅक्टर सीजी चावड़ा
गुजरातअहमदाबाद (पूर्व) गीता बेन पटेल
गुजरातसुरेंद्रनगर सोमभाई पटेल
गुजरातजामनगर मुरुभाई कंडूरिया
हिमाचल प्रदेशकांगड़ा पवन काजल
झारखंडरांची सुबोधकांत सहाय
झारखंडसिंहभूम गीता कोरा
झारखंडलोहरदगा सुखदेव भगत
कर्नाटकधारवाड़ विनय कुलकर्णी
कर्नाटकदावणगेरे एचबी मंजप्पा
ओडिशाजाजपुर मानस जेना
ओडिशाकटक पंचानन कनूनगो
पंजाबगुरदासपुर सुनील जाखड़
पंजाबअमृतसर गुरजीत सिंह ओजला
पंजाबजालंधर संतोख सिंह चौधरी
पंजाबहोशियारपुर डाॅक्टर राजकुमार चब्बेवाल
पंजाबलुधियाना रवनीत सिंह बिट्टू
पंजाबपटियाला परनीत कौर
चंडीगढ़चंडीगढ़ पवन कुमार बंसल
दादरा एवं नगर हवेलीदादरा एवं नगर हवेली प्रभुरतन भाई टोकिया