कानपुर। हाल ही में प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी व पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनी हैं। ऐसे में कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी बनने के बाद आज प्रियंका उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगी। प्रियंका संग कांग्रेस प्रेसीडेंट राहुल गांधी व ज्योतिरादित्य सिन्धिया भी रहेंगे। इनके भव्य स्वागत की तैयारियां हुई हैं।

राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी

कांग्रेस का हेड ऑफिस व राजीव चौक भव्य रूप से सजाया गया है। इस दाैरान प्रियंका गांधी हजरतगंज चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी, बाबा साहब अंबडेकर, सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद स्वर्गीय राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के दफ्तर में एंट्री लेंगी।

प्रियंका गांधी आज यूपी दाैरे पर राहुल गांधी भी होंगे साथ,राजधानी के इन इलाकों में होगा मेगा रोड शो

प्रियंका गांधी एक रोड शो में हिस्सा लेंगी

प्रियंका यहां पर एक रोड शो में हिस्सा लेंगी। खास बात तो यह है कि प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व ज्योतिरादित्य सिन्धिया भी रोड शो शामिल होंगे। खबरों की मानें तो प्रियंका का जुलूस एयरपोर्ट से आलमबाग, चारबाग, हुसैनगंज, फिर बर्लिंगटन चौराहे से ओडियन सिनेमा से लालबाग होते हुए हजरतगंज पहुंचेगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिख रहा है जोश

प्रियंका यूपी यात्रा के दाैरान आज जिलों के कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगीं। कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा के इस रोड शो को सफल बनाने के लिए राजधानी में यूपी ही नहीं बल्कि दूसरे अन्य राज्यों से भी बड़े-बड़े नेता कई दिन पहले से ही डटे हैं। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी भारी भीड़ है।